न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर 2019 में बीजेपी की सरकार बनी तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होगा, मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रहेंगे : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया कि अगर बीजेपी (BJP) की सरकार बनी तो फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा और नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Mar 2019 10:47:03

अगर 2019 में बीजेपी की सरकार बनी तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होगा, मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रहेंगे : केजरीवाल

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया कि अगर बीजेपी (BJP) की सरकार बनी तो फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा और नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे। किताब ‘वादा फरामोशी’ का विमोचन करते समय उन्होंने यह बयान दिया। यह किताब नीरज कुमार, संजय बासू और शशि शेखर ने लिखी है। केजरीवाल ने लोगों से भगवा दल की हार सुनश्चित करने को अपील की। उन्होंने कहा, 'आज, हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए।।अगर बीजेपी 2019 में सत्ता में आई तो, वह (मोदी) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।' केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने आगाह किया कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार की बर्बरता से की गई पीटाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बिना किसी कारण के पीटा जा रहा है, उत्पीड़ित किया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज, जो भी मोदी सरकार पर सवाल उठाता है उसे ‘‘देश-विरोधी’’ घोषित कर दिया जाता है।’’ दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

बता दे, कुछ दिन पहले भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा था कि अगर लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे ‘चौकीदार’ बनें तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अगर वे अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देना चाहते है तो आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा है कि मोदी चाहते हैं कि पूरा देश ‘चौकीदार’ बनने की कोशिश करे। दिल्ली के मुख्यमंत्री नेएक ट्वीट में कहा 'अगर लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे चौकीदार बनें तो उन्हें मोदी के लिए वोट देना चाहिए लेकिन अगर वह चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले और वे डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनें तो उन्हें आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल