न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन से विदा ले रहा कोरोना, 10 प्‍वाइंट्स में समझें कैसे पाया इसपर काबू

दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस चीन में काफी हद तक काबू में ले लिया गया है। चीन से आने वाले आकड़े तो येही कहानी बया कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 6:11:40

चीन से विदा ले रहा कोरोना, 10 प्‍वाइंट्स में समझें कैसे पाया इसपर काबू

दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस चीन में काफी हद तक काबू में ले लिया गया है। चीन से आने वाले आकड़े तो येही कहानी बया कर रहे है। वुहान जहां इसके सबसे ज्यादा केस सामने आए थे वहां पर सोमवार को कोविड-19 संक्रमण का केवल एक मामला सामने आया है, यानि साफ है कि चीन ने इस घातक बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया है। चीन (China) शुरुआत में इस वायरस के असर का सही आकलन नहीं कर पाया। वायरस का दायरा बढ़ने के साथ-साथ चीन न सिर्फ इसकी भयंकरता को समझा बल्कि इसे काबू करने में भी जुट गया। इस वैश्विक महामारी को काबू में करने के लिए चीन ने हर स्‍तर पर काम किया। धीरे-धीरे चीन ने संक्रमण पर काबू पा लिया।

- चीन को वुहान में फैले कोरोना वायरस की भयंकरता का जैसे ही अंदाजा लगा, उसने उसे बाकी देश से अलग कर दिया। वुहान से बाहर आने और शहर में जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई। साथ ही लोगों के घरों से निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनेटाइजर का छिड़काव कराया गया।

coronavirus,corona virus,china,wuhan,israel,south korea,moblie suvillance,blood group,vulnerable,scientist,coronavirus news,news

- चीन की कम्‍युनिस्‍ट सरकार और प्रभावित क्षेत्रों के प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर ऑनलाइन या ऑफलाइन चर्चा करने पर पाबंदी लगा दी। अफवाह फैलने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्‍त कार्रवाई की। ऐसे दर्जनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

- स्वास्थ्य कोड नाम की प्रणाली तैयार की गई। इसमें लाल, पीले और हरे तीन रंगों के कोड उपयोग किए गए। सभी लोगों को उनकी यात्रा रिकॉर्ड के मुताबिक रंगों के कोड दिए। फिर इसी आधार पर इलाज किया गया। चीन की कई कंपनियों ने चेहरा पहचानने की प्रणाली शुरू कर दिया। इस प्रणाली की मदद से सार्वजनिक स्थल पर मास्‍क नहीं पहनने वालों की पहचान की गई।

- सोशल मीडिया की मदद से संक्रमित और बचाव उपायों का इस्‍तेमाल नहीं करने वाले लोगों की पहचान की गई। संक्रमित लोगों को इलाज के लिए और स्‍वस्‍थ लोगों को बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया। कई शहरों में संक्रमितों की पहचान बताने वालों को इनाम भी दिया गया।

- प्रशासन ने हर खाली और अच्‍छी जगह पर अस्‍थायी अस्‍पातल बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान जिम और स्‍टेडियम जैसी जगहों को अस्‍पतालों में तब्‍दील कर दिया गया। स्‍कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया। मॉल्‍स, सिनेमा हॉल्‍स समेत सभी भीड़ वाली जगहों पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई।

coronavirus,corona virus,china,wuhan,israel,south korea,moblie suvillance,blood group,vulnerable,scientist,coronavirus news,news

- कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन ने 549 नेशनल व स्‍टेट हाईवे के साथ ही काउंटी और टाउनशिप सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया। देश के 12,000 से ज्‍यादा हाईवे वायरस प्रभावित इलाकों से अलग-थलग कर दिए गए थे। वहीं, प्रभावित इलाकों में 11,000 से ज्‍यादा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर वो लोग जांच करा सकते थे, जिन्‍हें कोरोना वायरस संक्रमण का संदेह हो।

- चीन के 28 प्रांतों ने अंतर-प्रांतीय सड़क यात्री परिवहन बंद कर दिया था। 200 से ज्‍यादा शहरों में सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिया गया था। इसके अलावा रेल परिवहन पर भी पाबंदियां लगा दी गई थीं। इनमें बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझू और शेनजेन जैसे शहर भी शामिल थे।

- मालवाहक वाहनों और जहाजों पर गंभीर स्थिति वाले क्षेत्रों में परिवहन प्रतिबंध लगा दिए गए। किसी भी तरह का कच्चा माल प्रभावित क्षेत्रों में भेजने और वहां से उत्पाद बाहर लाने पर रोक लगा दी। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए टोल सड़कों से गुजरने वाले सभी वाहनों को टोल टैक्‍स से छूट दी गई।

- मरीजों की बढ़ती संख्‍या को ध्‍यान में रखकर रातों-रात 1,000 बेड की क्षमता वाला हॉस्पिटल तैयार कर दिया। सिर्फ हुबेई प्रांत में ही एक दर्जन से ज्‍यादा अस्‍थायी कोरोना वायरस अस्‍पताल बना डाले। जैसे-जैसे वायरस पर काबू पाया गया इन अस्‍पतालों को बंद कर दिया गया। लोगों तक दवाइयां और खाना पहुंचाने के लिए रोबोट्स का इस्‍तेमाल किया गया।

- चीन की सख्ती का फायदा महामारी से निपटने में कारगर साबित हुआ। हालात सुधरने पर भी हर घर से केवल एक ही व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति दी गई। सभी स्‍कूल-कॉलज बंद रखकर ऑनलाइन क्‍लासेस चलाई गईं। घरों में भोजन और अस्पतालों में दवाई पहुंचाने के लिए केंद्रीकृत सुविधाएं शुरू की गईं।

आपको बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 8,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक इस वायरस से 2,00,100 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अकेले चीन में ही 80,994 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 69,614 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। भारत में इस वायरस के 152 मामले सामने आ चुके है। वहीं, 13 लोग इस वायरस से निजात पा चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका