न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में कोरोना संक्रमण से 14 माह के बच्चे की मौत, माता-पिता मजदूर, कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के संकट के बीच गुजरात के जामनगर से एक 14 माह के बच्चे की कोरोना वायरस से मौत का मामला सामने आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 10:00:23

गुजरात में कोरोना संक्रमण से 14 माह के बच्चे की मौत, माता-पिता मजदूर, कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के संकट के बीच गुजरात के जामनगर से एक 14 माह के बच्चे की कोरोना वायरस से मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की 5 अप्रैल को जामनगर के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल मे भर्ती कराए जाने के वक्त से ही उसकी हालत गंभीर थी। दो दिन पहले उसे संक्रमित पाया गया था और बच्चा वेंटिलेटर पर था। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाला वह सबसे कम उम्र का मरीज बन गया है। अधिकारियों ने कहा कि माता-पिता का हाल के दिनों में कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं रही है, इसके अलावा उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, फिर भी दोनों ही लोगों को क्वारंटाइन के लिए भेजा दिया गया है।

जामनगर के कलेक्टर रवि शंकर ने कहा कि चूंकि बच्चे के माता - पिता सामान्य मजदूर हैं और उन्होंने हाल फिलहाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चा उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दंपति का बेटा है। वे जामनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित दरेड़ औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं और कारखाने में मजदूरी करते हैं। वे बहुत समय से क्षेत्र से बाहर नहीं गए इसके बावजूद उनके 14 महीने का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया।

प्रदेश में 175 संक्रमित मरीज

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29 न‍ए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 प्रभावित लोगों की संख्या 175 पहुंच गई है। दर्ज हुए नए मामलों में से 19 संक्रमित मरीज अहमदाबाद के हैं जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 83 पहुंच गई है।

मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सूरत और पाटन में 3-3 मामले जबकि भावनगर, आनंद, साबरकांठा और राजकोट में 1-1 मामले की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सूरत में 2 और पाटन में 1 मरीज की मौत के बाद ऐसे मामले की संख्या बढ़ कर 15 हो गई है।

सूरत में 52 वर्षीय व्यक्ति स्थानीय स्तर पर वायरस से संक्रमित हुआ था और एसएमआईएमईआर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सूरत के नगर निगम उपायुक्त स्वास्थ्य ने कहा कि सूरत में ही 65 वर्षीय एक व्यक्ति में पांच अप्रैल को कोविड -19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर