न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 24 घंटे में तूफान ‘फैनी' भीषण चक्रवात में हो सकता है तब्दील

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में लगातार मजबूत हो रहा चक्रवाती तूफान 'फनी' अगले 24 घंटे में ‘बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान’ में तब्दील हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Apr 2019 08:26:18

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 24 घंटे में तूफान ‘फैनी' भीषण चक्रवात में हो सकता है तब्दील

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में लगातार मजबूत हो रहा चक्रवाती तूफान 'फनी' अगले 24 घंटे में ‘बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान’ में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, पुडुचेरी के साथ-साथ तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की स्थिति 3 मई तक ठीक नहीं होगी। चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने अपराह्न एक बजे के अपने बुलेटिन में कहा कि फिलहाल फैनी त्रिंकोमली (श्रीलंका) के 745 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, चेन्नई के 1050 किलोमीटर दक्षिण पूर्व तथा मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) के 1,230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है।

विभाग ने कहा केरल के सुदूर इलाकों में 29 और 30 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। इसने कहा कि चक्रवात तमिलनाडु नहीं पहुंचेगा लेकिन इसके असर से उत्तरी भागों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश की उम्मीद की जा रही थी। चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने कहा है कि तमिलनाडु में चक्रवात का खतरा दूर हो गया है। क्षेत्र चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, ‘फैनी के तमिलनाडु तट पार करने की कोई संभावना नहीं है।’ बुलेटिन में कहा गया कि रविवार से तमिलनाडु, पुडुचेरी तट, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी और उसके पास से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसमें कहा गया, ‘उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 30 अप्रैल की सुबह से हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और फिर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 28 अप्रैल की शाम से केरल तट के पास और उससे 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।’

पुडुचेरी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तट पर और उसके पास समुद्र में स्थिति बेहद प्रतिकूल हो सकती है। मौसम विभाग ने श्रीलंका, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
क्या ट्रंप की टीम ने ड्राफ्ट लिखा था पाकिस्तान पीएम के लिए? शहबाज शरीफ के ट्वीट ने बढ़ाई चर्चा
क्या ट्रंप की टीम ने ड्राफ्ट लिखा था पाकिस्तान पीएम के लिए? शहबाज शरीफ के ट्वीट ने बढ़ाई चर्चा
ईरान के साथ सीजफायर से नाराज इजरायल, फिर भी लिया हिस्सा – जानें क्या है असहमति की वजह
ईरान के साथ सीजफायर से नाराज इजरायल, फिर भी लिया हिस्सा – जानें क्या है असहमति की वजह
Gold Prices में जबरदस्त उछाल!, ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% उछला, निवेशकों में उत्साह
Gold Prices में जबरदस्त उछाल!, ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना 2.3% उछला, निवेशकों में उत्साह
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर