न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में कहर बरपा सकता है 'फानी', ओडिश में 200 km/hr की रफ्तार से चल रही है हवाएं, भारी बारिश

उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार यूपी, बिहार की तुलना में थोड़ी कम होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 May 2019 11:14:41

यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में कहर बरपा सकता है 'फानी', ओडिश में 200 km/hr की रफ्तार से चल रही है हवाएं, भारी बारिश

चक्रवात 'फानी' ओडिशा तट से टकरा गया है। इस वक्त ये तूफ़ान पुरी से 80 किमी और गोपालपुर से 65 किमी दूर है, ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में 170 से 200 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार यूपी, बिहार की तुलना में थोड़ी कम होगी। मौसम पुर्वानुमान में तेज हवा के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 2 और तीन मई को तेज हवा और बारिश हो सकती है। यूपी के चंदौली जिले में आंधी-पानी व आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, उत्तराखंड में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है।

चक्रवाती तूफान के मद्दनेजर उत्तर प्रदेश के किसनों को सलाह दी गई है कि फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित जगहों पर रखें जहां आंधी-पानी को असर न हो सकें। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यूपी में फोनी तूफान के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चल सकती है। बिहार में भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने का अनुमान लगाया गया है।

cyclone fani,cyclone news,weather fani cyclone,odisha,chennai cyclone fani,cyclone fani latest,cyclone fani update,fani cyclone 2019,terrible form,ndrf,coast guard,high alert

ओडिशा में बचाव के लिए बड़ी तैयारी, 11 लाख लोगों को हटा लिया गया

फानी की वजह से ओडिशा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित है। ऐसे में इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। हालात को देखते हुए रात 1 बजे से भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। 100 से ज़्यादा ट्रेनें रद्द हैं। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और दफ़्तरों को बंद रखा गया है, लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी फानी तूफ़ान की वजह से अलर्ट है। ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट को आधी रात और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को रात साढ़े नौ बजे से बंद कर दिया गया। भुवनेश्वर एयरपोर्ट 24 घंटे तक बंद रहेगा, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी इसका पड़ने की आशंका है। किसानों की सलाह दी गई है कि वह अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें 3 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवा और बारिश हो सकती है। तटीय जिलों के निचले और चपेट में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल और कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ओडिशा के कम से कम 14 जिले- पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा,बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना है।

करीब 223 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों के लिए तीन विशेष ट्रेनें लगाई गईं

रेलवे ने गुरुवार को कहा कि ‘फोनी’ के कारण बीते दो दिन में करीब 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। रेलवे ने कहा कि अगर प्रस्तावित यात्रा के तीन दिन के भीतर टिकट रद्द करने के लिए पेश किया जाता है तो वह यात्रियों को रद्द ट्रेन या रूट बदलने वाली ट्रेन के लिए पूरा पैसा वापस करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल