न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Cyclone Fani: चक्रवाती तूफान 'फानी' से ओडिशा में 10 की मौत, अब रुख पश्चिम बंगाल की ओर

भारी बारिश और 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फानी' (Fani Cyclone 2019) शुक्रवार को ओडिशा के तट से टकराया और जमकर तबाही मचाई। इससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 7:26:49

Cyclone Fani: चक्रवाती तूफान 'फानी' से ओडिशा में 10 की मौत, अब रुख पश्चिम बंगाल की ओर

भारी बारिश और 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फानी' (Fani Cyclone 2019) शुक्रवार को ओडिशा के तट से टकराया और जमकर तबाही मचाई। इससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने इसके आकंड़े के बढ़ने की संभावना जताई है। राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने इसके आकंड़े के बढ़ने की संभावना जताई है। इससे पूर्वी मिदनापुर जिले में 50 घर तबाह हो गए हैं। तूफान के 90 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मध्यरात्रि से शनिवार सुबह तक पश्चिम बंगाल में दस्तक देने की संभावना है। हवाओं की गति 115 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। पश्चिम बंगाल सरकार पहले ही नादिया, मिदनापुर, उत्तरी 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और हावड़ा जिलों में 45 हजार से अधिक लोगों को आश्रय शिविरों में भेज चुकी है। तूफान (Cyclone Fani) के पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने के मद्देनजर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले 48 घंटे के लिए पूर्वनियोजित अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। वे स्थिति पर नजर रख रही हैं। पूर्व तट रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर करीब 220 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दक्षिण-पूर्व के तटीय राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने को कहा गया है। स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बीपी शेट्ठी ने बताया कि पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले चक्रवात खुरदा, कटक, जाजपुर, भद्रक और बालासोर से होकर गुजरेगा। 140 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार की हवाओं के कारण ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कई हिस्सों में दूरसंचार लाइनें टूट गई, मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।

andhra pradesh,bay of bengal,bhubaneswar,cyclone,cyclone fani,cyclone warning,fani,foni,kolkata,odisha,puri,puri cyclone,10 killed in orissa,news,news in hindi

चक्रवाती तूफान फानी (Cyclone Fani) ने सुबह करीब आठ बजे राज्य की धार्मिक नगरी पुरी में दस्तक दी। बांग्ला में इस तूफान का नाम ‘फोनी' उच्चारित किया जाता है, जिसका अर्थ ‘सांप का फन' है। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अब तक कम से कम 8 लोग मृत बताए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुरी जिले में एक किशोर सहित 3 लोगों, भुवनेश्वर और आसपास के इलाकों में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। कंक्रीट के मलबे की चपेट में आने से नयागढ़ में 1 महिला की मौत हो गई जबकि केंद्रपाड़ा जिले में एक राहत शिविर में 1 बुजुर्ग महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि पुरी जिले को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां चक्रवात ने सबसे पहले दस्तक दी। उन्होंने कहा, ‘बिजली आपूर्ति का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से नष्ट हो गया। बिजली आपूर्ति बहाल करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ' बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए सैकड़ों इंजीनियर और तकनीशियन युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। पटनायक ने कहा कि सड़क संपर्क बहाल करने के लिए कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चक्रवात (Cyclone Fani) अब भी ओडिशा से गुजर रहा है। नुकसान का आकलन करने में वक्त लगेगा। भुवनेश्वर में स्थित मौसम विभाग केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने फानी (Cyclone Fani) के दस्तक देने के शीघ्र बाद बताया कि चक्रवात करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि कुछ देर के अंदर हवाओं ने 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि चक्रवात फानी के चलते 10 हजार गांवों और 52 शहरों से 24 घंटे के भीतर 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि लोगों को 4 हजार आश्रय शिविरों में रखा गया है, जिनमें से 880 विशेष शिविर हैं, जहां उन्हें मुफ्त में पकाया हुआ भोजन मिल रहा है।

andhra pradesh,bay of bengal,bhubaneswar,cyclone,cyclone fani,cyclone warning,fani,foni,kolkata,odisha,puri,puri cyclone,10 killed in orissa,news,news in hindi

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के डीआईजी रणदीप राणा ने कहा कि एहतियात बरतने की वजह से अब तक अधिक लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य प्रशासन ने चक्रवात से पहले करीब 10,000 गांवों और 52 शहरी इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया था जो देश में प्राकृतिक आपदा के समय संवेदनशील जगहों से लोगों को निकालने का संभवत: अब तक का सबसे बड़े पैमाने पर किया गया बचाव कार्य है। ये सभी लोग 4,000 से अधिक शिविरों में ठहरे हुए हैं जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाये गए 880 केंद्र शामिल हैं।

विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने बताया कि चक्रवाती तूफान (Cyclone Fani) के दस्तक देने के बाद से यह खुर्दा, कटक, जयपुर, भद्रक और बालेश्वर की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद यह पश्चिम बंगाल में दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान ने दस्तक दी। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर एवं अन्य कई इलाकों में संचार लाइनें बाधित हो गई हैं। मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।

andhra pradesh,bay of bengal,bhubaneswar,cyclone,cyclone fani,cyclone warning,fani,foni,kolkata,odisha,puri,puri cyclone,10 killed in orissa,news,news in hindi

भुवनेश्वर से मिली खबर के अनुसार कई पेड़ टूटकर गिर गए हैं जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं। पुरी, खुर्दा और कटक जिलों में फूस के मकान और पुराने मकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। ग्रीष्मकालीन फसलों और बागानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय टीवी चैनलों ने भुवनेश्वर में एक बस को तेज हवाओं के प्रभाव से डगमगाते दिखाया गया है। वहीं एक पुलिस बूथ राजमार्ग पर 200 फुट तक घिसटकर चला गया। भुवनेश्वर हवाई अड्डा शुक्रवार को भी बंद रहा जबकि पारादीप और गोपालपुर बंदरगाह भी एहतियाती कदम उठाते हुए बंद कर दिए गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन उड़ानों का परिचालन शनिवार को दोपहर एक बजे से शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे चक्रवात प्रभावित ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के लिए राहत सहायता सामग्री मुफ्त में पहुंचाएगा। रेलवे ने इस सिलसिले में कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं और सभी डिवीजनल रेलवे मैनजरों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी सरकारी संगठन प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री मुफ्त में बुक कर सकते हैं।

ओडिशा में फोनी (Cyclone Fani) के दस्तक देने के बाद पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल भी इसके प्रकोप से खुद को बचाने के लिए तैयारी कर रहा है। कोलकाता में बादल घिरे हैं और शुक्रवार सुबह से कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई है। राज्य की राजधानी के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, ‘‘चक्रवात सप्ताहांत तक पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है। 100 और 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।'' पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर सहित कई जिलों, उत्तर और दक्षिण 24 परगना के अलावा हुगली, झारग्राम, कोलकाता और सुंदरबन के भी चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है। इसके बाद बांग्लादेश की ओर बढ़ते हुए इसका असर कम होता जाएगा।

andhra pradesh,bay of bengal,bhubaneswar,cyclone,cyclone fani,cyclone warning,fani,foni,kolkata,odisha,puri,puri cyclone,10 killed in orissa,news,news in hindi

नई दिल्ली में विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने बताया कि कोलकाता हवाईअड्डे पर शुक्रवार दिन में तीन बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक न तो कोई विमान उतरेगा और न ही वहां से उड़ान भरेगा। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कई ट्वीट कर बताया कि सभी एयरलाइनों को चक्रवात फानी (Cyclone Fani) से प्रभावित यात्रियों की चिंताओं पर निश्चित रूप से तत्काल जवाब देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम सभी चक्रवात फोनी के चलते फंसे हुए जरूरतमंद लोगों को मदद उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइनें हर समय चालू हैं। सभी एयरलाइनों को निश्चित रूप से यात्रियों की चिंताओं पर तत्काल जवाब देना चाहिए।'' प्रभु ने यह भी कहा कि राहत एवं बचाव अभियान में प्रभावित राज्यों की मदद के लिए उनका मंत्रालय उन राज्यों की सरकारों से संपर्क में रहेगा।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि चक्रवात ‘फानी' (Cyclone Fani) का केंद्र सुबह 10 बजे तक स्थलीय क्षेत्र में पहुंच गया जिससे इसकी प्रचंडता कम हो गई। हालांकि इस चक्रवात के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। एनडीआरएफ, नौसेना, तटरक्षक बल, सेना और वायु सेना के बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है और केंद्र सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है। गृह मंत्रालय नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 1938 शुरू किया गया है। एनडीआरएफ ने 60 टीमों को तैनात किया है जबकि 25 टीमों को तैयार रखा है। हर टीम में 45 सदस्य होते हैं।

andhra pradesh,bay of bengal,bhubaneswar,cyclone,cyclone fani,cyclone warning,fani,foni,kolkata,odisha,puri,puri cyclone,10 killed in orissa,news,news in hindi

भारतीय नौसेना ने राहत कार्यों के लिए पूर्वी तट पर छह पोतों को तैनात किया है जबकि पांच पोतों, छह विमानों और सात हेलीकॉप्टरों को विशाखापत्तनम में तैयार रखा गया है। वहीं, भारतीय वायु सेना ने राहत कार्यों के लिए दो सी-17 विमान तैनात किए हैं जबकि दो सी-130 और चार एएन-32 विमानों को तैयार रखा गया है। भारतीय तटरक्षक बल ने छह पोत तैनात किए हैं और छह पोतों को तैयार रखा है।

शिलांग से प्राप्त खबर के मुताबिक मेघालय सरकार ने चक्रवात फानी (Cyclone Fani) के मद्देनजर राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक पलटन तैनात करने की मांग की है। गुवाहाटी से प्राप्त समाचार के मुताबिक असम सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों और संबद्ध एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

झारखंड सरकार ने उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आए फानी चक्रवाती तूफान (Cyclone Fani) के दुष्प्रभाव से राज्य को बचाने के लिए अनेक एहतियाती कदम उठाए हैं और नियंत्रण कक्ष भी बनाया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार ने पत्र जारी कर संबंधित विभागों एवं सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है कि चक्रवाती तूफान ‘फोनी' को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन के लिये एक नियंत्रण कक्ष संचालित किया जाए। विभाग ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर संचालित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0651-2446923 है। यह नंबर सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे चालू रहेगा। बताया गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की सूचना है कि 3 मई को अपराह्न से 4 मई तक चक्रवाती तूफान ‘फोनी' (Cyclone Fani) से झारखंड राज्य के सभी जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। इस बीच आज मेदिनीनगर में पलामू के हुसैनाबाद में सजवान गांव में तूफानी हवा के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर मुन्नी कुमारी नामक एक महिला की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह