न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोल्ड मेडल मिलने के बाद सुशील ने किया यह नेक काम , जीत हिमाचल प्रदेश बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित की

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का आठवां दिन भारत के लिए पूरी तरह कुश्तीमय हो गया। जहां पुरुष वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और राहुल अवारे ने फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Apr 2018 5:59:06

गोल्ड मेडल मिलने के बाद सुशील ने किया यह नेक काम , जीत हिमाचल प्रदेश बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित की

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का आठवां दिन भारत के लिए पूरी तरह कुश्तीमय हो गया। जहां पुरुष वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और राहुल अवारे ने फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

भारत का ये 14वां गोल्ड है और इस प्रकार भारत के पदकों की संख्या 29 हो गई हैं। हालांकि सुशील से पहले ही गोल्ड की उम्मीद की जा रही था और उन्होंने देश को निराश नहीं किया। बल्कि अपने मेडल के साथ-साथ एक और नेक काम कर सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल गोल्ड कोस्ट में 'गोल्ड मेडल' जीतने के बाद पहलवान सुशील कुमार ने अपनी यह जीत हिमाचल प्रदेश बस हादसे में मारे गए बच्चों को समर्पित की है। इस दर्दनाक हादसे में 23 बच्चों की मौत हो गई थी। सुशील ने अपने ट्वीट में लिखा है यह पदक उन बच्चों को समर्पित है, जिन्होंने हादसे में जान गंवाई। इसके अलावा सुशील ने अपने माता-पिता, गुरु सतपाल और योग गुरु बाबा रामदेव को भी समर्पित किया है। कॉमनवेल्थ खेलों में सुशील का यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। आपको बता दें कि सुशील कुमार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं अब सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी झंडा गाड़ दिया है।

सुशील कुमार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं अब सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी झंडा गाड़ दिया है। 74 किलोग्राम फ्री स्टाइल रैसलिंग में सुशील ने बोथा जोहानेस को महज एक मिनट में ही धूल चटा दी। सुशील खेल के पहले सेकेंड से ही दक्षिण अफ्रीकी पहलवान पर हावी दिख रहे थे। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बोथा को जमीन पर ला दिया। इससे सुशील को चार प्वाइंट मिले। इसके बाद इस खिलाड़ी ने 2 औऱ अंक झटके। बोथा को हराकर सुशील कुमार ने भारत की झोली में एक और गोल्ड डाल दिया।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन