न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018 : आखिरी सात सेकेंड में पाकिस्तान ने पलटा पासा, भारत के हाथ से छीनी जीत, मैच 2-2 से ड्रा

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने का मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 12:49:39

CWG 2018 : आखिरी सात सेकेंड में पाकिस्तान ने पलटा पासा, भारत के हाथ से छीनी जीत, मैच 2-2 से ड्रा

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने का मिला। मैच में शुरू से 2-0 की बढ़त बनाने के बावजूद आखिरी पलों में भारत मैच जीतने में सफल नहीं हो पाया। वहीं, पाकिस्तान ये रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रा कराने में कामयाब रहा। मैच के आखिरी में पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसकी वजह से भारत यह मैच नहीं जीत पाया। भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और 13वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह (13 वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (19 वें मिनट) ने जबकि पाकिस्तान के लिये मोहम्मद इरफान जूनियर (38 वें मिनट) और मुबाशर अली(59 वें मिनट) ने गोल किए।

मैदान पर भारत ने दबदबा बनाया हालांकि कुछ अवसरों पर उसका प्रदर्शन लचर रहा। फारवर्ड दिलप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में गोल करके पिछली बार के उप विजेता भारत को शुरूआती बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पाकिस्तान ने भी दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन अनुभवी पी श्रीजेश बेहतरीन बचाव करके भारत को संकट में नहीं पड़ने दिया। भारत ने तीसरे क्वार्टर के शुरू में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर इमरान बट ने रूपिंदर पाल सिंह के प्रयास को आसानी से डिफलेक्ट कर दिया।

पाकिस्तानी टीम प्रतिस्पर्धी नजर नहीं आ रही थी लेकिन मोहम्मद इरफान जूनियर ने तीसरे क्वार्टर में मैदानी गोल करके उनमें जोश भरा। पहले यह गोल मोहम्मद अर्सलान कादिर के नाम पर दर्ज हुआ था लेकिन रीप्ले से पता चला कि आखिर में गेंद इरफान जूनियर की स्टिक को चूमकर गोल के अंदर गई थी।

पाकिस्तान ने अंतिम 15 मिनट में तीखे तेवर अपनाए और लगातार तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन श्रीजेश की ठोस दीवार से पार पाना उनके लिये आसान नहीं रहा। मनदीप सिंह के पास आखिरी क्षणों में भारत को बढ़त दिलाने का मौका था लेकिन उनका शॉट बचा लिया गया। जब केवल सात सेकेंड का समय बचा था तब पाकिस्तान को पेनल्टी कार्नर मिला जिससे भारतीय खेमा चिंतित हो गया और आखिर में उनकी चिंता जायज साबित हुई। भारतीय टीम ने गोल गंवा दिया और जिस मैच में उसे पूरे अंक हासिल करने चाहिए थे उसमें उसे अंक बांटने पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता