न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018 : भारतीय बैडमिंटन मिक्सड टीम ने रचा इतिहास, 40 साल में पहली बार जीता गोल्ड

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवें दिन सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन गोल्ड भारत को दिलाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 5:46:44

CWG 2018 : भारतीय बैडमिंटन मिक्सड टीम ने रचा इतिहास, 40 साल में पहली बार जीता गोल्ड

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवें दिन सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन गोल्ड भारत को दिलाए। सुबह निशानेबाजी में जीतू राय ने गोल्ड दिलाया। वहीं शाम को टेबल टेनिस में भारत को पुरुष टीम ने नाइजीरिया को 3-0 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं अब भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बदौलत भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराकर कॉमनवेल्थ के इतिहास में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। साइना ने चौथे सिंग्ल्स मुकाबले में मलेशिया की सोनिया चियाह को 21-11,19-21 और 21-9 से हराया और इसी के साथ भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही। इस इवेंट में भारत ने 40 साल बाद गोल्ड जीता है, क्योंकि इस इवेंट को कॉमनवेल्थ गेम्स में 1978 में पहली बार शामिल किया गया था। कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन में भारत के अब 19 मेडल हो चुके हैं।

इससे पहले भारत ने मेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट का भी गोल्ड अपने नाम किया। अब तक टेबल टेनिस मलेशिया का दबदबा था। पिछले तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इवेंट का गोल्ड मेडल मलेशिया के ही खाते में गया था। ये पहली बार है, जब इस स्पर्धा का गोल्ड भारत के हिस्से में आया है। फाइनल मुकाबले का पहला मैच मिश्रित युगल का था, जिसमें सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी का सामना मलेशिया की पेंग सून चान और लियू यिंग गोह से था। भारतीय जोड़ी को यह मुकाबला जीतने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। पहला गेम जीतने के बाद भारतीय जोड़ी दूसरा गेम हार गई। सत्विक और पोनप्पा की जोड़ी ने चान और यिंग की जोड़ी को 21-14, 15-21, 21-15 से मात दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन