न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : अभी भी बरकरार हैं CSK की मुश्किल, रैना की जगह लेने वाले ये खिलाड़ी शायद ही खेल पाए शुरूआती मैच

अभी भी CSK की मुश्किल कम नहीं हुई हैं क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के दो और परीक्षण होने हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Sep 2020 7:03:50

IPL 2020 : अभी भी बरकरार हैं CSK की मुश्किल, रैना की जगह लेने वाले ये खिलाड़ी शायद ही खेल पाए शुरूआती मैच

19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और सीएसके के मैच के साथ ही आईपीएल के इस संस्करण का आगाज होने वाला हैं। इस सीजन की शुरुआत होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने कई परेशानियां आई थी। जिसमें सीएसके दल के 13 सदस्य के साथ ही दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसी के साथ ही सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी इस लीग में नहीं खेल रहे हैं। हांलाकि दीपक चाहर की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं और वे प्रैक्टिस करने लगे हैं। लेकिन अभी भी CSK की मुश्किल कम नहीं हुई हैं क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के दो और परीक्षण होने हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। सीएसके दल के 13 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे।

11 अन्य लोगों के अलावा चाहर भी इस वायरस से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। इससे पहले उनके दो परीक्षण हुए जिसमें वे निगेटिव आए। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने रविवार को पीटीआई से कहा, 'नियमों के अनुसार ऋतुराज के दो और परीक्षण होंगे, आज और कल। अगर वह निगेटिव पाए गए तो वह टीम होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ेंगे।'

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,ruturaj gaekwad,csk

स्टाफ के अन्य सदस्य निगेटिव पाए गए हैं और अब सामान्य हैं। वे टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लौट चुके हैं। भारत ए की टीम में नियमित रूप से खेलने वाले ऋतुराज, चाहर के पॉजिटिव पाए जाने के कुछ दिन बाद संक्रमित पाए गए हैं। ऋतुराज को सीएसके की टीम में सुरेश रैना की जगह लेने का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सीएसके को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि रविवार और सोमवार को उनका परीक्षण होगा।

रैना निजी कारणों से आईपीएल के आगामी सत्र से हट गए हैं। कोरोना वायरस परीक्षण में नेगेटिव आने के बाद रुतुराज को हृदय और फेफड़ों से जुड़े परीक्षण कराने होंगे जिससे उनकी फिटनेस की जांच होगी। ऋतुराज के चयन के लिए एक हफ्ते बाद ही उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिसके वह 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के टूर्नामेंट के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे और उनके कुछ और मैचों से भी बाहर रहने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती