न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : डायन बताकर 2 बुजुर्ग महिलाओं की हत्या, 5 गिरफ्तार

बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वासी लोगों ने दो बुजुर्ग महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी और दोनों के शवों को दफना दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Mar 2019 6:25:33

बिहार : डायन बताकर 2 बुजुर्ग महिलाओं की हत्या, 5 गिरफ्तार

बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वासी लोगों ने दो बुजुर्ग महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी और दोनों के शवों को दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मिट्टी खोदकर दोनों शव बरामद कर लिए। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गोपालीचक गांव की रहने वाले मुंशी मांझी की मां 70 वर्षीय कपूरवा देवी और गोपी मांझी की मां 65 वर्षीय प्रमिला देवी की गांव के ही कुछ लोगों ने 24 फरवरी की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतकाओं के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही साधो मांझी का बेटा मनीष कुछ दिनों से बीमार था। उसका इलाज कराया गया, लेकिन 24 फरवरी को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने मनीष की मौत का कारण 'जादू-टोना' बताकर इन दोनों महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया। आरोप है कि मनीष के परिजनों ने उसी रात कपूरवा देवी और प्रमिला देवी को घर से जबरन निकालकर उनकी बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई की, जिससे दोनों की मौत हो गई।

लड़ैयाटांड के थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को मुंशी मांझी और सोनू मांझी के लिखित बयान पर दोहरी हत्या की प्राथमिकी लडैयाटांड थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दफनाए गए दोनों शवों को गांव के ही समीप पथरी पहाड़ी के तराई क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

(इनपुट एजेंसी)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी