न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये क्रिकेट खिलाडी कर चुके है खुदखुशी जिसमें भारतीय भी शामिल

हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रह हैं जिन्होनें खुदखुशी की है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Jul 2018 8:25:14

ये क्रिकेट खिलाडी कर चुके है खुदखुशी जिसमें भारतीय भी शामिल

क्रिकेट के खेल में हर खिलाडी चाहता है कि वह अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करें और हमेशा उन्नति की ओर बढे। ऐसे कई खिलाडी है जिनको इस खेल में फर्श से अर्श तक पहुँचते हुए देखा हैं और कई ऐसे भी है जो कई कारणों की वजह से अर्श से फर्श पर आ पहुंचे। लेकिन कुछ खिलाडी ऐसे ही हैं जिन्होंने इस जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। जी हाँ, आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रह हैं जिन्होनें खुदखुशी की है। आपको जानकर हैरानी होगी की इसमें भारतीय खिलाडी के भी नाम हैं। तो आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में जिन्होनें खुदखुशी की।

cricketers,suicide in cricketers,suicide

* डेविड बेयरस्टो

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने देश के लिए 4 टेस्ट और 21 वनडे मैच खेले। 459 फर्स्ट क्लास और 429 लिस्ट ए खेलों में भी वह शामिल हुए थे। वह उन विस्फोटक बल्लेबाजों में से थे, जो कभी इंग्लैंड के लिए खेलते थे। एक बार उन्होंने यॉर्कशायर को एक मैच जिताया था, जिसमें 80 रनों की जरूरत थी और केवल एक विकेट शेष बचा था। 1990 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया और कमेंटेटर बन गए। 1997 में उन्होंने काफी सारी गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी, लेकिन बच गए थे। बाद में 1998 में उन्होंने यॉर्कशायर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वित्तीय परेशानियों और पत्नी की बीमारी के चलते ऐसा किया।

cricketers,suicide in cricketers,suicide

* हलीमा रफीक

2014 में पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर हलिमा रफीक की आत्महत्या से पूरा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सकते में था। मुल्तान की रहने वाली इस क्रिकेटर ने मुल्तान क्रिकेट क्लब के चेयरमैन मुहम्मद सुल्तान आलम अंसारी पर एक मैच के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनके टीममेट्स भी उनके साथ खड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि टीम सिलेक्टर मोहम्मद जावेद और अंसारी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में सिलेक्ट करने के लिए शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। इसके बाद अंसारी ने उन पर झूठा इल्जाम लगाने के लिए 2 करोड़ रुपये मानहानि की मांग की। 13 जुलाई 2014 को उन्होंने एसिड पीकर खुद को मौत के हवाले कर दिया।

cricketers,suicide in cricketers,suicide

* पीटर रोबक

सोमेरसेट के लिए 335 फर्स्ट क्लास मैच और 17,558 रन बनाने वाले पीटर रीबक का प्रदर्शन काबिलेतारीफ था, लेकिन उन्हें कभी इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड, द एज और ईएसपीएन क्रिकइन्फो में कॉलम्स लिखे और रेडियो कॉमेंट्री भी की। नवंबर 2011 को जब वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच कवर करने के लिए केपटाउन में थे तो पुलिस एक 26 वर्षीय जिम्बाब्वे नागरिक के कथित यौन उत्पीड़न मामले में उनसे पूछताछ करने पहुंची। लेकिन उसी दिन रोबक ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।

cricketers,suicide in cricketers,suicide

* अमोल जिचकर

नागपुर के इस पूर्व रणजी प्लेयर ने 1998-2002 के बीच 6 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3।64 रन प्रति ओवर की दर से 7 विकेट लिए थे। वह विदर्भ की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा थे। 26 अप्रैल 2017 को नागपुर पुलिस को उनके घर के सीलिंग फैन से उनका शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला था। उनके परिवार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उन्हें बिजनेस में घाटा मिल रहा था।

cricketers,suicide in cricketers,suicide

* शिवेश राजन मजूमदार

1997 में नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप में उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वह अंपायर बन गए। लेकिन खराब वित्तीय हालत के कारण उन्होंने जुलाई 2009 में खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले उन्होंने लखनऊ डिवेलपमेंट अथॉरिटी में 8 साल तक बतौर कर्मचारी काम किया, जिसमें उन्हें सिर्फ 3000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत