न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल द्रविड़ के बाद अनिल कुंबले की पत्नी को लगा इतने लाख का चूना

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की पत्नी से ठगी का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Apr 2018 10:38:08

राहुल द्रविड़ के बाद अनिल कुंबले की पत्नी को लगा इतने लाख का चूना

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की पत्नी से ठगी का मामला सामने आया है। अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने दावा किया है कि एक मुंबई की एक कंपनी ने उनके पैन कार्ड नंबर का गलत तरीके से प्रयोग करके 32 लाख रुपये का लेनदेन किया। कुंबले की पत्नी चेतना को इसकी जानकारी उनके इनकम टैक्स रिटर्न के जरिए मिली। इसमें कहा गया था कि उन्होंने 32.96 लाख रुपए की दो घड़ियां खरीदी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंबले की पत्नी चेतना ने पुलिस को शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि मुंबई की एक कंपनी ने चेतना के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 32.96 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। शिकायत के अनुसार वो फ्रैंक म्यूलर वॉच खरीदने के लिए बेंगलुरु में यूबी सिटी शॉपिंग मॉल में गयी थीं। स्थानीय घड़ी की दुकान जिमसन वॉच के पास वो घड़ी नहीं थी। वो घड़ी जिमसन वॉच को मुंबई की दुकान टाइमकीपर्स वॉच बुटीक के पास मिल गई।

anil kumble,chethana,rahul dravid,cheat

बेंगलुरु की दुकान का एक कर्मचारी सत्य वागीश्वरन उनका पैन कार्ड नंबर और 8 लाख रुपये का चेक लेकर मुंबई घड़ी खरीदने के लिए निकल गया। चेतना ने कहा कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उस कर्मचारी और मुंबई के स्टोर ने 32.96 लाख रु. की घड़ियां खरीद लीं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू और मुंबई स्थित दोनों दुकानों ने उनका विश्वास तोड़ा है इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।

बता दे, तक़रीबन दो हफ्ते पहले राहुल द्रविड़ ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि एक पॉन्ज़ी कंपनी विक्रम इन्वेस्टर ने अच्छे रिटर्न का वादा करके उनके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने उन्हें 16 करोड़ लौटा दिए लेकिन बाकी के 4 करोड़ नहीं लौटाए।

पुलिस ने कंपनी के प्रमोटर्स व उसके एजेंटो और एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सूत्रम सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि सूत्रम सुरेश ने ही राहुल द्रविड़ को इस पॉन्ज़ी स्कीम में पैसा लगाने के लिए मनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन