न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, यह रही संन्यास की वजह

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Jun 2019 2:30:35

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, यह रही संन्यास की वजह

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवराज ने साउथ मुंबई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। युवराज ने आज दोपहर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने संन्यास का एलान किया है। युवराज ने अपने करियर की शुरुआत सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2000 में नैरोबी में की थी। तब केन्या के खिलाफ पदार्पण वनडे मुकाबले में उनकी बैटिंग नहीं आई थी। युवी ने अपना आखिरी वनडे दो साल पहले 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

क्रिकेट के किस फॉर्मेट में बनाए कितने रन?

युवराज सिंह टीम इंडिया के ऐसे चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे, जिन्होंने वनडे और टी-20 में जबरदस्त सफलता हासिल की। हालांकि टेस्ट में उनका प्रदर्शन औसत रहा। युवराज सिंह भारत के लिए अबतक 40 टेस्ट, 308 वनडे और 58 टी-20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में युवराज का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 40 टेस्ट खेलकर 1900 रन बनाए। इनमें 3 शतक भी शामिल हैं। वहीं वनडे फॉर्मेट में युवराज के नाम 8701 रन दर्ज हैं। टी-20 क्रिकेट में युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए हैं।

yuvraj singh,odi,cricket,retirement,world cup 2011,cricket news,news

20-20 विश्व कप में लगाए थे 6 गेंदों में 6 छक्के

युवराज सिंह ने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के मारकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वहीं 2011वर्ल्ड कप में भी युवराज मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

वर्ल्ड कप 2011 में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे युवराज

युवराज सिंह को वर्ल्ड कप 2011 में अहम भूमिका निभाने में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था। आईपीएल की बात करें तो युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं।

ट्वेंटी-20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं युवराज

कहा जा रहा है कि युवराज आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी ट्वेंटी-20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक युवराज जल्द ही इंटरनेशनल और फर्स्ट क्लास से रिटायर हो सकते हैं। वहीं आनेवाले समय में वो GT20 (कनाडा), यूरो टी20 स्लैम (आयरलैंड) और हॉलैंड में टी20 लीग खेल सकते हैं क्योंकि उन्हें यहां से ऑफर आ चुके हैं।

yuvraj singh,odi,cricket,retirement,world cup 2011,cricket news,news

2000 में केन्या के खिलाफ खेला था पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच

युवराज सिंह ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच साल 30 अक्टूबर 2000 में केन्या के खिलाफ खेला था। वहीं उन्हें पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 16 अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। युवराज ने आखिरी टेस्ट मैच पांच दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

ये है युवराज के संन्यास की वजह

माना जा रहा है कि भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटरों में से एक युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इसलिए संन्यास लिया क्योंकि वे आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस करियर बनाना चाहते हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने हाल में बताया था कि युवराज अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोच रहे हैं। वो जीटी-20 (कनाडा) और आयरलैंड व हालैंड में यूरो टी-20 स्लैम टूर्नामेंट में खेलने पर विचार कर रहे हैं। उन्हें इन टूर्नामेंटों में खेलने की पेशकश मिल रही हैं। युवराज इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। यही कारण है कि वो भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत