न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड कप 2019: टीम इंडिया को बड़ा झटका, शिखर धवन चोट के कारण हुए बाहर

भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ और पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 2:48:07

वर्ल्ड कप 2019: टीम इंडिया को बड़ा झटका, शिखर धवन चोट के कारण हुए बाहर

क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय टीम को मंगलवार को ज़ोरदार झटका लगा है। भारत के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ और पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें तीन हफ्ते के लिए टीम इंडिया से बाहर होना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले शिखर धवन को अंगूठे में चोट आई है। रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वह दर्द के बावजूद खेले थे। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली। धवन हालांकि चोट के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर क्षेत्ररक्षण किया।

अब धवन न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले भारत के मैच का हिस्सा नहीं होंगे। ये सभी मैच इसी महीने में होने हैं। आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होना है, ऐसे में लीग मैच के दौरान शिखर (Shikhar Dhawan) की वापसी की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है।

cricket,worldc up 2019,team india,india,virat kohli,shikhar dhawan,shikhar dhawan injured,world cup news

याद रहे कि भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। पिछले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियो को 36 रनों से शिकस्त दी उसमें शिखर धवन की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर फतह हासिल की। भारत का अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से होना है। इसके बाद भारत के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज़, इंग्लैड और बांग्लादेश से मैच होने हैं।

शिखर धवन का मतलब क्या है?

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का शुमार एक बेहतरीन बल्लेबाज़ के तौर पर होता है। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान 6 शतक जड़े हैं, इसी वजह से ये दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम का अहम खंभा माना जाता है। वर्ल्ड कप 2015 के दौरान भी शिखर (Shikhar Dhawan) ने दो शतक जड़े थे। हालांकि, इस वर्ल्ड कप के पहले मैच के दौरान शिखर धवन ने फीकी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे ही मैच में अपने शानदार शतक से भारतीय टीम में अपने अहम होने का संकेत दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में उनके शानदार शतक की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी नवाज़ा गया।

cricket,worldc up 2019,team india,india,virat kohli,shikhar dhawan,shikhar dhawan injured,world cup news

ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया में अब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। पंत रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। पंत इसलिए भी कप्तान विराट की पसंद हो सकते हैं क्योंकि पंत आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनका हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वैसे भी वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में पंत के न होने पर देश-विदेश के पूर्व क्रिकेटरों ने इसकी आलोचना की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत