Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोवीशील्ड क्या है और किसे नहीं लगवानी चाहिए ये वैक्सीन, जरुरी जानकारी

सरकार ने इसके लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की बनाई कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की बनाई स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन को चुना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 8:35:47

कोवीशील्ड क्या है और किसे नहीं लगवानी चाहिए ये वैक्सीन, जरुरी जानकारी

सरकार ने इसके लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की बनाई कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की बनाई स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन को चुना है। भारत में 16 जनवरी को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो रही है। भारत सरकार ने पहले फेज में 1.1 करोड़ कोवीशील्ड का ऑर्डर पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दिया है। ऐसे में कोवीशील्ड वैक्सीन बना रहे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने फैक्टशीट जारी की है। इसमें उसने इस वैक्सीन के बारे में जरुरी जानकारी दी है।
कोवीशील्ड क्या है?

यह कोरोनावायरस को रोकने के लिए बनी एक वैक्सीन है, जिसे भारत में ड्रग रेगुलेटर ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगाने की सीमित मंजूरी दी है।

किन लोगों को कोवीशील्ड वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए?

- अगर आपको इस वैक्सीन के पहले डोज से कोई एलर्जिक रिएक्शन हुआ है।
- अगर आपको इस वैक्सीन में इस्तेमाल किसी सामग्री से पहले कोई गंभीर एलर्जी हुई है।

कोवीशील्ड वैक्सीन से जुड़े जोखिम क्या हैं?


सामान्य साइड इफेक्ट (10 में से 1 व्यक्ति में दिखे)

- इंजेक्शन जहां लगा था वहां दर्द, गर्माहट, सूजन या घाव, लालिमा
- तबीयत ठीक नहीं लगना
- थकान महसूस होना (कमजोरी)
- कंपकंपी या बुखार महसूस होना
- सिरदर्द
- जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में दर्द
- इंजेक्शन लगने की जगह पर गांठ बनना
- बुखार
- फ्लू जैसे लक्षण- तेज बुखार, गले में खराश, बहती नाक, खांसी या कंपकंपी

यह लक्षण असामान्य हैं (100 में से 1 व्यक्ति को होते हैं)

- चक्कर आना
- भूख कम लगना
- पेटदर्द
- फूले हुए लिम्फ नोड्स
- अत्यधिक पसीना आना, त्वचा में खुजली या चकत्ते

गंभीर और अप्रत्याशित दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। कोवीशील्ड वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल्स अब भी जारी हैं। अगर कोई गंभीर लक्षण दिखता है तो क्या करें?

अगर आपको गंभीर एलर्जी है तो नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। डॉक्टर से बात करें। सीरम इंस्टीट्यूट ने 24X7 कॉल सेंटर बनाया है, जहां साइड इफेक्ट्स पर बात कर सकते हैं- 1800 1200124

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका