न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोर्क जिलेटिन से बनी कोरोना वैक्सीन को लेकर धर्मसंकट में मुस्लमान धर्मगुरु, बोले - मजहब में इसकी इजाजत नहीं

इस पूरी बहस के पीछे वैक्सीन की मेन्युफैक्चरिंग प्रोसेस है। वैक्सीन को स्टेबलाइज करने के लिए सुअरों (पोर्क) से मिलने वाले जिलेटिन का इस्तेमाल होता है। इसके जरिए स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन में वैक्सीन की सेफ्टी और इफेक्टिवनेस बनी रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 10:21:37

पोर्क जिलेटिन से बनी कोरोना वैक्सीन को लेकर धर्मसंकट में मुस्लमान धर्मगुरु, बोले - मजहब में इसकी इजाजत नहीं

मुस्लिम देशों ने कोरोना वैक्सीन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन इस्लामिक देशों में बहस शुरू हो गई है कि क्या इस्लामिक लॉ कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी देता है? इस पूरी बहस के पीछे वैक्सीन की मेन्युफैक्चरिंग प्रोसेस है। वैक्सीन को स्टेबलाइज करने के लिए सुअरों (पोर्क) से मिलने वाले जिलेटिन का इस्तेमाल होता है। इसके जरिए स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन में वैक्सीन की सेफ्टी और इफेक्टिवनेस बनी रहती है।

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, अब यही बात इस्लामिक देशों को खटक रही है। इनका कहना है कि इस्लाम में पोर्क और उससे बनी सभी चीज प्रतिबंधित हैं। ये हराम माना जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कर बनाई गई वैक्सीन भी इस्लामिक लॉ के मुताबिक हराम है। दरअसल, इस तरह की चर्चा अक्टूबर में ही शुरू हो गई थी। जब इंडोनेशियन राजनयिक और इस्लामिक धर्मगुरु कोरोना वैक्सीन पर चर्चा करने के लिए चीन पहुंचे थे। यह ग्रुप इंडोनेशिया की जनता के लिए वैक्सीन की डील फाइनल करने के इरादे से पहुंचा था। यहां वैक्सीन तैयार करने के तरीकों की जानकारी मिलने के बाद धर्मगुरुओं ने इस पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

हालाकि, कई कंपनियों ने पोर्क-फ्री यानी सुअर के जिलेटिन का इस्तेमाल किए बिना वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है। फाइजर, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका ने बाकायदा नोटिस जारी कर बताया है कि उनकी वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन का उपयोग नहीं किया गया है। इन कंपनियों ने कहा है कि वैक्सीन का इस्तेमाल हर कोई कर सकता है।

इंडोनेशिया ने मांगा हलाल सर्टिफिकेट

मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में वैक्सीन में पोर्क के इस्तेमाल को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है। इंडोनेशिया सरकार ने हलाल सर्टिफिकेशन के बाद ही कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत देने का फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि कंपनियों को स्पष्ट करना होगा कि वैक्सीन तैयार करने में पोर्क जिलेटिन का यूज नहीं किया गया है।

क्या कहना है जानकारों का?

ब्रिटिश इस्लामिक मेडिकल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ सलमान वकार का कहना है कि यहूदियों और मुसलमानों के अलावा कई अन्य धार्मिक समुदायों में वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। इनमें सुअर के मांस से बने प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को धार्मिक तौर पर अपवित्र माना जाता है। वहीं, सिडनी यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हरनूर राशिद का कहना है कि जिलेटिन के उपयोग से बनी वैक्सीन पर आम सहमति हो चुकी है। यह इस्लामिक कानून के तहत स्वीकार्य है। अगर वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो लोगों को काफी नुकसान होगा। इजरायल के रब्बानी संगठन 'जोहर' के अध्यक्ष रब्बी डेविड स्टेव वैक्सीन लगाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि यहूदी कानून में सुअर का मांस खाना या इसका इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब इसके बगैर काम न चल सके। अगर इसे किसी बीमारी में इंजेक्शन के तौर पर दिया जा रहा है और खाया नहीं जा रहा है, तो यह ठीक है। इसमें कोई समस्या नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत