न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी, अब कर्नाटक में 3 नए केस

भारत में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब कर्नाटक में कोविड 19 के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या 47 से बढ़कर 50 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Mar 2020 4:22:30

भारत में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी, अब कर्नाटक में 3 नए केस

भारत में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब कर्नाटक में कोविड 19 (Covid 19) के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या 47 से बढ़कर 50 हो गई है। इससे पहले पुणे में कोरोना वायरस से जुड़ा महाराष्ट्र का पहला केस सामने आया है। इसमें पति-पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। ये दोनों मरीज एक जनवरी को दुबई से पुणे लौटे थे। दोनों पुणे की एक ट्रेवल एजेंसी की ओर से आयोजित दुबई टूर के लिए खाड़ी देश गए थे।

इन दोनों पति-पत्नी को एक जनवरी से अब तक कोई तकलीफ नहीं हुई लेकिन सोमवार सुबह उन्हें दिक्कत महसूस होने लगी। इसे देखते हुए दोनों पति-पत्नी पुणे के नायडू अस्पताल पहुंचे जहां उनका टेस्ट किया गया। दोनों के स्वाब लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में टेस्ट के लिए भेजा गया। इनके सैंपल पॉजिटिव आने के बाद नायडू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब उन्हें अन्य 40 यात्रियों की तलाश है, जिसके बाद इन 40 लोगों पर नजर रखी जाएगी। इसी के साथ जरूरत पड़ने पर इन 40 लोगों को भी टेस्टिंग के लिए नायडू अस्पताल भर्ती किया जा सकता है।

आपको बता दे, इस बीच ईरान से भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था स्‍वदेश लौट आया है। ईरान में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को लाने के लिए सी -17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान को भेजा गया था, जो देश लौट आया है। भारतीय सेना के विमान से 58 लोगों को यहां लाया गया है। विमान गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उतरा, जहां चिकित्‍सकों की एक टीम भी तैनात की गई है। ईरान से लौटने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के लिए अलग-थलग रखा जाएगा और उनकी जांच की जाएगी कि कहीं इनमें से कोई कोरोना वायरस से तो संक्रमित नहीं है।

बता दे, चीन के बाद कोरोना वायरस ने ईरान में ही सबसे अधिक कहर बरपाया है। ईरान में पिछले 24 घंटे में सोमवार को 43 और लोगों की मौत के साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 237 तक पहुंच गई है। पूरे देश में 595 नए मामलों की पुष्टि हुई है। सोमवार दोपहर तक कुल 7,161 मामलों की पुष्टि हुई।

बता दें, पुणे से पहले पंजाब में COVID-19 का एक मरीज सामने आया था। पंजाब में जिस मरीज में यह संक्रमण पाया गया है, वह इटली की यात्रा कर चुका है। रविवार से अब तक कोरोना वायरस के 8 (पुणे का जोड़कर) नए मामले सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर