न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में जल्‍द आ रही COVID-19 की नई टेस्टिंग किट, फूंक मारते ही सेकेंडों में आ जाएगी कोरोना रिपोर्ट

भारत और इजराइल (India and Israel) द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 (COVID-19) एक ऐसी टेस्टिंग किट बनाई जा रही है जिसमें फूंक मारते ही सेकेंडों में आ नतीजें आ जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 2:09:57

भारत में जल्‍द आ रही COVID-19 की नई टेस्टिंग किट, फूंक मारते ही सेकेंडों में आ जाएगी कोरोना रिपोर्ट

भारत और इजराइल (India and Israel) द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 (COVID-19) एक ऐसी टेस्टिंग किट बनाई जा रही है जिसमें फूंक मारते ही सेकेंडों में आ नतीजें आ जाएंगे। भारत में इजराइल के राजदूत ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस त्वरित जांच प्रौद्योगिकी के तहत किसी व्यक्ति को एक ट्यूब में बस फूंक मारनी होगी और 40-50 सेकेंड में इसके नतीजे आ जाएंगे। इजराइली राजदूत रॉन मल्का ने यह भी कहा कि इजराइल चाहता है कि भारत इस त्वरित जांच किट के लिये विनिर्माण केंद्र बने तथा दोनों देश कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये टीका विकसित करने पर भी सहयोग करेंगे। साथ ही विनिर्माण में भारत के मजबूत भूमिका में होने से, वह इसके उत्पादन में काफी मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की त्वरित जांच परियोजना अपने अंतिम चरण में है। मल्का ने पीटीआई-भाषा को दिये एक साक्षात्कार में कहा, 'मुझे लगता है कि यह बस कुछ ही दिनों की बात रह गई है। इस प्रक्रिया में शामिल लोगों से मैं जो कुछ सुन रहा है, उसके अनुसार एक विश्वसनीय एवं सटीक प्रौद्योगिकी को या विश्लेषण की जा रही चार विभिन्न प्रौद्योगिकी में से एक से अधिक के संयोजन को अंतिम रूप देने में दो-तीन हफ्ते से अधिक वक्त नहीं लगना चाहिए।'

भारतीय और इजराइली अनुसंधानकर्ताओं ने चार विभिन्न प्रकार की प्रौद्योगिकी के लिये भारत में बड़ी संख्या में नमूने एकत्र करने के बाद परीक्षण किये हैं, इनमें सांस की जांच करना और आवाज की जांच करना भी शामिल है, जिसमें कोविड-19 का त्वरित पता लगाने की क्षमता है। 'आइसोथर्मल' जांच भी है, जिसके जरिये लार के नमूने में कोरोना वायरस की मौजूदगी की पहचान की जा सकती है और 'पोली-अमीनो एसिड' का उपयोग करते हुए भी एक जांच है, जो कोविड-19 से संबद्ध प्रोटीन को अलग-थलग करती है।

मल्का ने बताया कि उनसे वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन चार प्रौद्योगिकी का चयन करने के लिये दर्जनों प्रौद्योगिकी की जांच की गई , जो अंतिम चरण में पहुंचने के लिये अब अलग-अलग मांगों के मुताबिक विभिन्न स्तरों से गुजरी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आशावादी हूं कि सभी शुरूआती परिस्थितियां गुजर चुकी हैं।' राजदूत ने कहा कि यह नयी त्वरित जांच निर्णायक साबित होने वाली है और इस बारे में एक शानदार उदाहरण है कि भारत और इजराइल के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग कितना सार्थक हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'यह पूरी दुनिया के लिये अच्छी खबर होगी..इस संयुक्त अभियान को हमने 'खुला आसमान' नाम दिया है, जो सचमुच में अंतरराष्ट्रीय यात्रा और आर्थिक गतिविधियों के संदर्भ में आसमान खोल देगी क्योंकि इसका (त्वरित जांच प्रौद्योगिकी) इस्तेमाल हवाईअड्डों और अन्य स्थानों पर किया जा सकेगा, जिसके तहत किसी व्यक्ति को एक ट्यूब में बस फूंक मारनी होगी और इसके नतीजे 30-40-50 सेकेंड में उपलब्ध हो जाएंगे।'

मल्का ने कहा कि इसके अलावा यह लागत के लिहाज से भी बहुत सस्ती होगी क्योंकि इसमें जांच के स्थान पर पर ही नतीजे आ जाएंगे और किसी नमूने को प्रयोगशाला भेजने की जरूरत भी नहीं होगी। टीके के विकास पर सहयोग के बारे में पूछे जाने पर मल्का ने कहा कि दोनों देश अनुसंधान और प्रौद्योगिकी साझा कर रहे हैं।

मल्का ने कहा, 'हमें लगता है कि जब एक विश्वसनीय टीका आ जाएगा जो सुरक्षित एवं कारगर होगा तो इसका ज्यादातर उत्पादन भारत में होगा।'

इजराइली राजदूत ने महामारी फैलने के बाद भारत में फंसे अपने हजारों नागरिकों को स्वदेश भेजने में की गई मदद को लेकर भारतीय अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

मल्का ने कहा कि महामारी के कारण स्वास्थ्य का विषय दोनों देशों के बीच सहयोग का एक फौरी वरीयता वाला क्षेत्र बन गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह आयुष्मान भारत के सीईओ इंदु भूषण के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि मिशन में सहयोग के तरीके तलाशे जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत