कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दुनियाभर के खिलाड़ी मदद के लिए आगे आ रहे है। इसी कड़ी में 32 साल के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने देश सर्बिया को 10 लाख यूरो (करीब 8.3 करोड़ रुपये) देंगे। इन पैसों से स्वास्थ्य उपकरण खरीदे जाएंगे। 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता इस समय स्पेन के मारबेला में फंसे हुए हैं। जोकोविच ने सर्बिया के समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह पैसा जीवन को बचाने वाले रेसपिरेटर्स और अन्य मेडिकल उपकरणों को खरीदने में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं मेरे देश और पूरे विश्व के सभी मेडिकल स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो कोरोना वायरस से लड़ाई में लोगों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश हर दिन ज्यादा से ज्यादा लोग इससे संक्रमित होते जा रहे हैं। मैं और मेरी पत्नी येलेना इस बात की योजना बना रहे थे कि हम कैसे अपने संसाधनों का उपयोग कर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।
My wife @jelenadjokovic and I have donated 1 million euros via @novakfoundation for the purchase of medical equipment to help fight #COVID19 in Serbia. We are in this together.
Here’s our press conference where wजानलेवा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया जा चुका है और इससे दुनियाभर में अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 5 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। सर्बिया में अब तक कोरोना से 7 मौतें हो चुकी हैं और 450 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
बता दे, भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रति लगातार लोगों को सोशल मीडिया (Social Media) पर संदेश देकर जागरूक कर रहे हैं। वो अपनी तरफ से लोगों को इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए जो हो सकता है वो योगदान कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भारत सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा किए जाने के बाद एक कदम आगे बढ़ाते हुए कोविड 19 (Covid-19) महामारी से निपटने के लिये 50 लाख रुपये दान दिये हैं। एक सूत्र ने बताया, 'सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते थे।' इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) ने 50 लाख रुपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था।
युसूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिये हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पुणे में एक चैरिटी के जरिये 1 लाख रुपये दिये हैं। पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है।














