COVID-19 Guidelines, Rules, Laws and Curfew dont apply to BJP Leaders in Gujarat.
— Saral Patel (@SaralPatel) December 1, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
Video you see below is of the pre-wedding celebration of former BJP minister Kanti Gamits granddaughter. - This when cases are rampantly rising in Gujarat. pic.twitter.com/YQHkVB0LYI
कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर बीजेपी नेता और तापी जिले से निजार विधानसभा सीट से पूर्व विधायक की पोती की सगाई समारोह ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने वीडियो का विश्लेषण कर जांच के आदेश दिए हैं तो वही स्थानीय पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री कांति गामित को पुलिस स्टेशन बुलाकर उनसे पूछताछ की। गुजरात में कोरोना के बढ़ते कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 10 हजार को पार कर गई है। गुजरात में मंगलवार को 1357 लोग संक्रमित मिले। 1683 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 7 हजार 485 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 89 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3270 मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 हजार 453 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अहमदाबाद और सूरत समेत चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है तो दूसरी और बीजेपी के नेता सरकार की कोरोना गाइडलाइन को तोड़ते हुए दिख रहे हैं।













