न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 833 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) का कहर फ्रांस में जारी है। कोरोना वायरस महामारी के चलते फ्रांस में 17 मार्च से ही लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 8:52:09

फ्रांस में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 833 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) का कहर फ्रांस में जारी है। कोरोना वायरस महामारी के चलते फ्रांस में 17 मार्च से ही लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। हालांकि, अभी महामारी के संक्रमण का आंकड़ा थमता दिखाई नहीं दे रहा है। फ्रांस ने अब हर रोज अस्पतालों के साथ नर्सिंग होम्स में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी करना शुरू कर दिया है। पहले केवल अस्पतालों में दैनिक हिसाब से होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी किया जाता था। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, फ्रांस में 24 घंटों के भीतर 833 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। महामारी की शुरुआत के बाद दैनिक मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यूरोपीय देशों में इटली और स्पेन के बाद सबसे ज़्यादा असर फ्रांस में ही दिख रहा है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 8,911 तक पहुंच गई। यहां संक्रमित लोगों की गिनती 74,390 है।

वेरन ने बताया कि कोरोना वायरस से मौतों के नए आंकड़ों में 605 मरीज अस्पताल में रजिस्टर्ड थे। उन्होंने कहा कि अभी यह समाप्त नहीं हुआ है और हम इससे काफी दूर हैं। रास्ता काफी लंबा है और जो आंकड़े मैंने जारी किए हैं वह यह दिखा भी रहे हैं। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में तकरीबन 478 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ताजा आंकड़ों के आधार पर उम्मीद जताई कि देश जल्दी ही इस घातक महामारी से निजात पा लेगा। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि जल्दी ही कोरोना की जांच का एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

इटली में अब तक 16,523 मौतें

इटली में उम्मीद की जा रही थी कि मरने वालों की संख्या कम होगी, लेकिन सोमवार को यहां रविवार की तुलना में 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है। सोमवार को इटली में कोरोना वायरस से 636 लोगों की मौत हुई है। जबकि रविवार को इसकी चपेट में 525 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही इटली में अब तक इस महामारी से 16,523 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं स्पेन में अब तक 13,341 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। यहां इस वायरस से 1,36,675 लोग संक्रमित हो चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर