Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फाइजर की नजर भारत पर, कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार से मांगा इमरजेंसी अप्रूवल

UK ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। वहां जल्द वैक्सीनेशन शुरू होगा। इस बीच बड़ी खबर यह है कि फाइजर की नजर अब भारत पर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Dec 2020 12:06:22

फाइजर की नजर भारत पर, कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार से मांगा इमरजेंसी अप्रूवल

UK ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। वहां जल्द वैक्सीनेशन शुरू होगा। इस बीच बड़ी खबर यह है कि फाइजर की नजर अब भारत पर है। फाइजर ने 4 दिसंबर को DGCI के पास आवेदन भेजा था, जिसमें वैक्सीन की भारत में बिक्री और वितरण को लेकर अनुमति मांगी थी। भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि देश में कोई भी वैक्सीन तभी लाई जाएगी, जब वह यहां क्लीनिकल ट्रायल्स पूरे कर ले।

बता दे, फाइजर पहली कंपनी है, जिसने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इस बारे में परमीशन मांगी है। भारत में अब तक 96.44 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। उधर, UK और बहरीन ने फाइजर की वैक्सीन को इजाजत दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइजर या उसकी सहयोगी कंपनी ने ऐसे किसी भी ट्रायल से इनकार किया था। हालांकि अफसरों का कहना है कि DCGI चाहे तो लोकल क्लीनिकल ट्रायल में छूट दे सकता है।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में चीन ने 4, रूस ने 2 और UK ने 1 वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिए हैं। भारत में अभी तक किसी भी कंपनी की वैक्सीन को अप्रूवल न मिला हो, प्री-ऑर्डर में वह सबसे आगे है। एक ग्लोबल एनालिसिस के मुताबिक भारत ने 160 करोड़ डोज सिक्योर कर लिए हैं। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि यह 80 करोड़ लोगों को कवर करेंगे यानी हमारे देश की 60% आबादी को। यह हर्ड इम्युनिटी विकसित करने में काफी होगा। हर दो हफ्ते में अपडेट होने वाले लॉन्च एंड स्केल स्पीडोमीटर एनालिसिस के मुताबिक भारत ने 30 नवंबर तक इन तीन वैक्सीन के 160 करोड़ डोज सिक्योर कर लिए हैं। वहीं, उसके बाद यूरोपीय संघ ने 158 करोड़ और अमेरिका ने 100 करोड़ से कुछ ज्यादा डोज सिक्योर किए हैं।

आबादी से पांच गुना तक का दिया वैक्सीन का ऑर्डर

ग्लोबल रिसर्चर्स के एनालिसिस के मुताबिक कई देशों ने अपनी आबादी से ज्यादा वैक्सीन के लिए प्री-ऑर्डर बुक किए हैं। कनाडा ने अपनी आबादी से 527% ज्यादा वैक्सीन बुक किए हैं, वहीं UK ने 288%, ऑस्ट्रेलिया ने 266%, चिली ने 223%, यूरोपीय संघ ने 199%, USA ने 169% और जापान ने 115% वैक्सीन प्री-बुक किए हैं। ऐसा करने की वजह यह है कि यदि कोई वैक्सीन नाकाम रही और अप्रूवल स्टेज तक ही नहीं पहुंच सकी तो भी आबादी वैक्सीन से वंचित न रह जाएं। वहीं, भारत में 60% आबादी तक ही वैक्सीन पहुंचती नजर आ रही है। बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन को लेकर बीते हफ्ते से काफी सक्रिय हैं। 28 नवंबर को मोदी ने अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद की कंपनियों में जाकर वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया था। 30 नवंबर को उन्होंने कुछ कंपनियों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। 4 दिसंबर को उन्होंने वैक्सीन पर बात करने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका