न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका: कोरोना वैक्सीन लेने के तुरंत बाद बिगड़ी युवक की तबीयत

वैक्सीन के साइड इफेक्ट का ताजा मामला अमेरिका के अलास्का शहर से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 3:16:58

अमेरिका: कोरोना वैक्सीन लेने के तुरंत बाद बिगड़ी युवक की तबीयत

पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल जारी है। ऐसे में कुछ वैक्सीन का साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है। वैक्सीन के साइड इफेक्ट का ताजा मामला अमेरिका के अलास्का शहर से सामने आया है। जहां एक हेल्थ वर्कर ने जैसी ही फाइजर वैक्सीन लगवाई, उसे कई तरह की एलर्जी होने लगीं। ये एलर्जी काफी गंभीर थी। इस हेल्थ वर्कर को हो रही ये दिक्कत ठीक वैसी ही थी, जैसी पिछले हफ्ते ब्रिटेन में दो लोगों को हुई थी। अलास्का के हेल्थ वर्कर को जूने के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर लिंडी जोन्स ने बताया कि मरीज को पहले से किसी तरह की एलर्जी की समस्या नहीं थी। हालांकि, मरीज की हालत अब स्थिर है। मध्यम आयु वर्ग के इस मरीज का इलाज एलर्जी ट्रीटमेंट से किया गया जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।

coronavirus,coronavirus vaccine,coronavirus vaccine side effects,allergic reaction,news

बता दे, ब्रिटेन के मेडिकल रेगुलेटर का कहना है कि जिन लोगों को एनाफिलेक्सिस की समस्या है या फिर कोई दवा या खाने की कुछ खास चीजों से एलर्जी हो जाती है, उन लोगों को फाइजर-बायोएनटेक की COVID-19 वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए।

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कहा है कि एलर्जी वाले लोगों को वैक्सीन लेने से पहले पूरी सुरक्षा ले लेनी चाहिए।अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि जिन लोगों को पहले एलर्जी रिएक्शन हो चुके हैं, सिर्फ उन लोगों को ये वैक्सीन लेने से बचना चाहिए।

coronavirus,coronavirus vaccine,coronavirus vaccine side effects,allergic reaction,news

उधर, फाइजर का कहना है कि हमारी वैक्सीन एक स्पष्ट चेतावनी के साथ दी जा रही है। जिन लोगों को एनाफिलेक्सिस या एलर्जी की दिक्कत है, उन लोगों को इलाज के लिए तैयार रहना चाहिए। फाइजर ने कहा कि अगर जरूरत हो तो वैक्सीन की लेबलिंग भाषा में भी बदलाव किया जा सकता है।

आपको बता दे, अमेरिका में इसी हफ्ते से वैक्सीनेशन शुरू किया गया है और सबसे पहले ये हेल्थकेयर वर्कर्स और नर्सों को दी जा रही है। FDA के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक जेसी गुडमैन ने एलर्जी के संबंध में प्रतिक्रिया देते कहा कि वैक्सीन लेने के इस तरह के जोखिम हो सकते हैं, इस बात को और समझने की जरूरत है।

बता दे, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.45 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 23 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?