न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : CM योगी ने बुलाई समीक्षा बैठक, स्कूल बंद करने पर हो सकता है फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 10:17:34

कोरोना वायरस : CM योगी ने बुलाई समीक्षा बैठक, स्कूल बंद करने पर हो सकता है फैसला

पिछले तीन-चार दिनों में भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर काफी बढ़ गया है। गुरुवार को इस वायरस के कारण पहली मौत भी हुई है, यही वजह है कि अब केंद्र-राज्य सरकारों की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सभी स्कूलों, सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि, दिल्ली में जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं वो खुले रहेंगे, लेकिन परीक्षा खत्म होते ही उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को राज्य स्तर पर महामारी घोषित कर दिया है। वहीं अब दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अबतक 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें से 10 भारतीय और एक विदेशी नागरिक हैं। इसी के बाद अब कई मोर्चों पर सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से 15 मार्च को लखनऊ में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे पर भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब इस मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे, ये फैसला सरकार की उस एडवाइज़री पर लिया गया है जिसमें लोगों को भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया था।

WHO ने कहा कोरोना से जुड़ी ये 14 बातें पूरी तरह से झूठ, अफवाहों से बचे

coronavirus yogi adityanath meeting review school uttar pradesh,coronavirus,news

दिल्ली में स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल के बंद होने के बाद अपील की जा रही थी कि एनसीआर में भी ऐसा कदम उठाना चाहिए। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद में भी कोरोना वायरस के कुछ केस सामने आए थे, हालांकि उनमें से कुछ केस नेगेटिव भी निकले हैं। देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, अबतक 75 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। वही, कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में 4973 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 321 लोगों की मौत हुई है। चीन के बाद इटली और ईरान में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के 127 देशों में फैल चुका है। इस वायरस की वजह से विश्व में कुल 1,34,679 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि कुल 69,142 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका