न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा के पीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, दुनिया में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

चीन एक तरफ जहां कोरोना से निपटने का दावा कर रहा है वहीं यूरोप में इटली और जर्मनी ज्यादा प्रभावित हैं। उसके साथ ही ईरान में भी मामला गंभीर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 8:34:59

कनाडा के पीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, दुनिया में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

दिसंबर 2019 में शुरू हुए कोरोना से अबतक दुनिया में 1,27,000 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से 4687 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 115 देशों में देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए दुनिया भर में तमाम तरह की कोशिश जारी है। लेकिन कोरोना धीरे-धीरे अलग अलग देशों को अपनी चपेट में ले रहा है। इन सबके बीच कनाडा के पीएम की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चीन एक तरफ जहां कोरोना से निपटने का दावा कर रहा है वहीं यूरोप में इटली और जर्मनी ज्यादा प्रभावित हैं। उसके साथ ही ईरान में भी मामला गंभीर है।

कोरोना वायरस : भारत में पहली मौत, 76 साल के मरीज ने कर्नाटक में दम तोड़ा

इटली में मरने वालों की संख्या 1000 के पार

इटली में कोराना वायरस का खौफनाक कहर देखने को मिल रहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद इस देश में ये बीमारी काबू में नहीं आ रही है। इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1000 को पार कर गई है। बुधवार और गुरुवार को इटली में कोरोनावायरस से 189 मौतें हुई है। इटली में मात्र दो हफ्ते के भीतर कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1016 हो गई है। इटली में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 2313 से बढ़कर 2651 हो गई है।

अब घर पर बनाएं ये मॉस्क और बचे कोरोना वायरस से, देखे वीडियो

दक्षिण कोरिया में 114 नए मामले

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद से देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,869 हो गई है। साथ ही कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों की मौत के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

भारत में 74 मामले

भारत सरकार की तरफ से कोरोना के कहर से निपटने के लिए तमाम तरह के उपाय किए गए हैं। भारत में कोरोना से संक्रमित 74 मामले सामने आ चुके है। इस वायरस को देश में लोकने के लिए 30 एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों में करीब 52 लैब बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का कहना है कि कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। हरियाणा के साथ साथ दिल्ली में भी महामारी घोषित की गई है। 31 मार्च तक दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही भारत सरकार ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। बयान में कहा गया है, ‘राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, कामकाजी और प्रोजेक्ट वीजा के अलावा सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित किए जाते हैं। यह 13 मार्च, 2020 की जीएमटी समयानुसार दोपहर 12 बजे से सभी प्रस्थान बिन्दुओं पर प्रभावी होगा।’

इजराइल के वैज्ञानिकों ने किया कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा, जल्द मरीजों को मिलेगी

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका