न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट पर बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन - मैं पंडित नहीं हूं, लॉकडाउन का सही पालन करेंगे तो संक्रमण जल्द काबू हो जाएगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन रविवार को हरियाणा के झज्जर में कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंचे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 3:39:58

कोरोना संकट पर बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन - मैं पंडित नहीं हूं,  लॉकडाउन का सही पालन करेंगे तो संक्रमण जल्द काबू हो जाएगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन रविवार को हरियाणा के झज्जर में कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया ने पूछा कि देश में कोरोना संकट से उपजे हालात कब तक ठीक होंगे? इस पर हर्षवर्धन ने कहाकि मैं कोई एस्ट्रोलॉजर या पंडित नहीं हूं। लेकिन, यह कह सकता हूं कि हमने संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी तरीके अपनाए हैं। अगर हम लोग लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करेंगे और सोशल डिस्टेंस बनाए रखेंगे तो जल्दी देश की बीमारी से बाहर निकल जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा कि देश में जहां-जहां केस बढ़ रहे हैं, उन्हें हॉट स्पॉट मानकर हाई रिस्क जोन में रखा गया है। केंद्र और राज्य सरकार इन पर पैनी नजर रख रही है। संक्रमण रोकने की रणनीति को लागू किया जा रहा है। राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को अपने प्रदेश हॉट स्पॉट तक याद हैं। जब उनसे वीडियो कॉफ्रेंसिंग होती है तो वे एक-एक स्पॉट की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हैं।

झज्जर के बाढ़सा कैंसर इंस्टीट्यूट में फिलहाल 162 मरीज हैं। इनमें से 125 पॉजिटिव कोरोना हैं। ये सभी दिल्ली से रेफर किए गए थे। इनमें हरियाणा के मरीज नहीं हैं। यूनियन हेल्थ मिनिस्टर के साथ दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ। रणदीप गुलेरिया भी थे।

दिल्ली में कैंसर इंस्टीट्यूट के दो नर्सिंग स्टाफ पॉजिटिव

दिल्ली कोरोना प्रभावित तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में रविवार सुबह दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये दोनों केस दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के हैं। इस बार दो और नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस अस्पताल में पहले ही डॉक्टर समेत चार मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में दो और नर्सिंग स्टाफ्स का कोरोना संक्रमित पाया जाना चिंता का विषय है।

विपक्ष के नेताओं से करी बात

कोरोना वायरस से कैसे निपटे, इसे लेकर भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, एचडी देवगौड़ा, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से बात की है। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा समाजवादी पार्टी (एसपी) के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस (टीएमपी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बीजू जनता दल (बीजेडी) सुप्रीमो और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और तेलंगाना के सीएम केसीआर से भी फोन पर बात की है। इसके अलावा उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल से भी इस मसले पर चर्चा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर