न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : भारत में तीसरे पीड़‍ित शख्‍स की पुष्टि, हाल ही में चीन से लौटा

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित तीसरे शख्स की पुष्टि हुई है। यह मरीज हाल ही में चीन से लौटा है और केरल का रहने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 1:01:35

कोरोना वायरस : भारत में  तीसरे  पीड़‍ित शख्‍स की पुष्टि, हाल ही में चीन से लौटा

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित तीसरे शख्स की पुष्टि हुई है। यह मरीज हाल ही में चीन से लौटा है और केरल का रहने वाला है। यह मरीज केरल के कसारगोड का रहने वाला है। कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज को डॉक्‍टर की निगरानी में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। केरल की हेल्‍थ मिनिस्‍टर केके शैलजा ने बताया कि मरीज का कांजनगाड जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। मरीज की हालत स्थिर है। उन्‍होंने बताया कि मरीज हाल ही में वुहान से लौटा था। कोरोना वायरस के केरल में तीन मामले सामने आने के बाद पड़ोसी राज्‍य कर्नाटक के कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

दुनिया में दहशत की वजह बने कोरोना वायरस से भारत में पीड़ित तीसरे शख्स की पुष्टि हुई है। यह मरीज केरल का है और हाल ही में चीन के वुहान शहर से लौटा था। करॉना से पीड़‍ित मरीज को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्‍टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। यह मरीज केरल के कसारगोड का रहने वाला है। इस बीच कोरोना वायरस के केरल में तीन मामले सामने आने के बाद पड़ोसी राज्‍य कर्नाटक के कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। कर्नाटक में भी कोरोना वायरस की जांच जारी है। कर्नाटक के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक अब तक राज्‍य में 29 नमूनों की जांच की गई है जिसमें सभी न‍िगेटिव पाए गए हैं।

सतर्कता के ल‍िहाज से कर्नाटक के मेंगलुरु, कोडागू, चामराजनगर और मैसूर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक सरकार के मुताबिक अब तक 51 यात्री कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आए हैं और उनमें से 46 को उनके घरों में अलग-थलग रखा गया है। चार लोगों ने देश छोड़ द‍िया है और एक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि एयर इंडिया का विमान शनिवार को 324 और रविवार को 330 भारतियों को चीन से दिल्ली लाया है। इन सभी को दिल्ली के छावला और हरियाणा के मानेसर में विशेष रूप से बने कैंपों में रखा गया है। वहीं, चीन से बाहर कोरोना वायरस से पहली मौत फिलिपींस में हुई है। चीन में 361 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका