न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण कोरिया : ठीक हो चुके 91 मरीजों में फिर एक्टिव हुआ कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों के दोबारा वायरस के एक्टिव होने की खबरे सामने आ रही है। दक्षिण कोरिया में 40 नए लोग दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 6:32:05

दक्षिण कोरिया : ठीक हो चुके 91 मरीजों में फिर एक्टिव हुआ कोरोना वायरस

कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों के दोबारा वायरस के एक्टिव होने की खबरे सामने आ रही है। दक्षिण कोरिया में 40 नए लोग दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 51 लोग ठीक होने के बाद यहां पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इस घटना ने हेल्थ एक्सपर्ट की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण कोरिया में अब तक कुल 91 ऐसे मरीज सामने आए हैं, जिन्हें समझा गया था कि वे ठीक हो गए हैं। उन्हें क्वारनटीन से छोड़ दिया गया था। लेकिन बाद में एहतियात के लिए जांच की गई तो फिर पॉजिटिव निकले। साउथ कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की भी चिंता हो रही है कि कोरोना से दोबारा पॉजिटिव होने की खबर सुनकर आम लोग पैनिक हो सकते हैं। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के डायरेक्टर जिओंग इउन केओंग का कहना है कि ऐसा लगता है कि वायरस दोबारा एक्टिवेट हो गया होगा। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके कि कैसे ये मरीज दोबारा पॉजिटिव हो गए। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरिया यूनिवर्सिटी के गुरो हॉस्पिटल में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर किम वू जू ने कहा है- 'ये आंकड़ा आगे बढ़ेगा। 91 तो महज शुरुआत है।'

बता दें कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हासिल करने के लिए दक्षिण कोरिया की काफी तारीफ हुई है। साउथ कोरिया ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और अन्य कदम उठाकर कोरोना पर काबू पाया है। दक्षिण कोरिया सर्वाधिक 49.47% मरीजों की पहचान करने में सफल रहा है। इस देश में संक्रमण के 10,450 मामले सामने आए हैं और 208 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ