न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई, पुणे में 15 दिन में बनकर तैयार हुआ विशेष अस्पताल, 70 मरीजों को किया गया शिफ्ट

ससून हॉस्पिटल परिसर में मौजूद इस 11 मंजिला इस इमारत का निर्माण कार्य 2008 से चल रहा था। इस साल मार्च तक 75% काम पूरा हो गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 9:40:58

कोरोना के खिलाफ लड़ाई, पुणे में 15 दिन में बनकर तैयार हुआ  विशेष अस्पताल, 70 मरीजों को किया गया शिफ्ट

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर कई बड़े कदम उठा रही है। ऐसे में महाराष्ट्र का पहला कोरोना स्पेशल अस्पताल पुणे में तैयार हो गया है। आपको बता दे, देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां 2500 से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके है वहीं, 178 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में मुंबई शहर से 1756 मामले सामने आ चुके है।

2008 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

ससून हॉस्पिटल परिसर में मौजूद इस 11 मंजिला इस इमारत का निर्माण कार्य 2008 से चल रहा था। इस साल मार्च तक 75% काम पूरा हो गया था। बाकी बचा काम एक साल में होना था। लेकिन कोरोना के तहत इमरजेंसी को देखते हुए महज 15 दिन में ही बाकी काम पूरा कर लिया गया। अस्पताल में 700 बिस्तरों की व्यवस्था है। सोमवार को इसमें 70 से ज्यादा कोरोना मरीजों को शिफ्ट भी कर दिया गया।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक राजेंद्र रहाणे ने बताया कि मार्च में जब हमने इस इमारत के निर्माण कार्य को तेज करने का फैसला किया, तब प्लास्टर, पेंटिंग, प्लम्बर, लिफ्ट का काम बचा था। देश में कोरोना वायरस की गंभीरता और महाराष्ट्र में दिखे इसके गंभीर परिणाम को देखने के बाद इसका काम युद्धस्तर पर किया गया। सबसे पहले इस इमारत में अग्निशामक व्यवस्थाएं, अंडरग्राउंड पाइपलाइन, पानी की पाइपलाइन, मेडिकल गैस की पाइपलाइन और इसी तरह की अन्य व्यवस्थाओं पर काम तेज किया गया। लॉकडाउन की वजह से काम करने में काफी कठनाई हो रही थी। इन सभी काम को करने वाले कर्मचारी लॉकडाउन की वजह से अपने घरों से नहीं निकल पा रहे थे। ऐसे में सभी कर्मचारियों को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी उठाई गई। बताया जाता है कि 9 दिन के अंदर ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम सेट किया गया। पूरी इमारत को एयरकंडीशन करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। 11 मंजिला इमारत के लिए 36 घंटों में हाई-टेंशन बिजली कनेक्शन दिया गया। यह भी एक रिकॉर्ड है।

अस्पताल में 40 वेंटिलेटर लगाए गए

ससून हॉस्पिटल परिसर में अभी 40 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। कोरोना के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जाता है। सोमवार को इस अस्पताल में 70 कोरोना मरीजों को शिफ्ट किया गया है। ऐसे में ये 40 वेंटिलेटर उनके लिए काफी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ