न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / पेरेंट्स ने उठाई 12वीं बोर्ड के बचे हुए पेपर कैंसिल करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से मांगा जवाब

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने हाल ही में फैसला लिया था कि बोर्ड अपने बचे हुए एग्जाम एक से 15 जुलाई को कराएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 4:02:33

 कोरोना संकट / पेरेंट्स ने उठाई 12वीं बोर्ड के बचे हुए पेपर कैंसिल करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से मांगा जवाब

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने हाल ही में फैसला लिया था कि बोर्ड अपने बचे हुए एग्जाम एक से 15 जुलाई को कराएगा। सीबीएसई बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ कुछ पेरेंट्स ने 10 जून को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एग्जाम पर स्टे लगाने की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से कोरोना संकट के दौरान परीक्षा से छात्रों की सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर जताई गई आशंका पर बोर्ड से जवाब देने को कहा है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 24 जून को अगली सुनवाई करेगा।

पेरेंट्स ने अपनी याचिका में खासतौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बढ़ते खतरे का जिक्र किया है। पेरेंट्स का तर्क है कि एम्स के डाटा के अनुसार, कोरोना वायरस आने वाले समय में भारत में अपने चरम पर होगा। ऐसे में परीक्षाएं कराना बच्चों की सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए पेरेंट्स ने मांग की है कि इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि आज भारत में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ज्यादा हो चुकी है, ऐसे में परीक्षाएं कराना बेहद खतरनाक भरा फैसला साबित हो सकता है। पेरेंट्स अब इंटरनल एसेसमेंट के जरिये रिजल्ट घोष‍ित करने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि सीबीएसई ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एक से 15 जुलाई तक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दसवीं बोर्ड के बचे हुए एग्जाम और पूरे भारत में 12वीं के बचे हुए एग्जाम कराने का फैसला लिया था। बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया था कि परीक्षाएं 12वीं में सिर्फ 29 मेन विषयों की होंगी। बता दें कि इस साल परीक्षाओं को दो बार रोकना पड़ा था। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हिंसा की घटना के कारण वहां की दसवीं की कुछ परीक्षाएं बची थीं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कारण परीक्षाओं पर रोक लगानी पड़ी थी।

बता दे, देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को लगातार सातवें दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज मिले। 5 दिन में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 से साढ़े तीन लाख हो गई। 11 जून को देश में 2 लाख 98 हजार 289 मरीज थे, जबकि 16 जून को यह संख्या बढ़कर 3 लाख 53 हजार 206 हो गई। देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 12 हजार 39 मरीज 13 जून को मिले थे। इसके अगले दिन 11 हजार 405 और 15 जून को 10 हजार 32 मरीज मिले थे। इधर, सिविल एविशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा। देश में मंगलवार को संक्रमण के 10 हजार 135 मामले सामने आए। इसमें महाराष्ट्र में 2 हजार 701, दिल्ली में 1859, तमिलनाडु में 1515, गुजरात में 524, राजस्थान में 115 मरीज मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री