न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / जयपुर के एसएमएस में कोरोना वॉरियर की ऑन ड्यूटी मौत

राजस्थान में पहली बार कोरोना वॉरियर की ऑन ड्यूटी मौत हो गई। एसएमएस में गर्ल्स हॉस्टल के सामने मुख्य गेट पर ड्यूटी दे रहे एक्स सर्विसमेन हरीसिंह (65) अचानक बेहोश होकर गिरे और माैत हाे गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 10:12:19

राजस्थान /  जयपुर के एसएमएस में कोरोना वॉरियर की ऑन ड्यूटी मौत

राजस्थान में शुक्रवार को 152 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें जयपुर से 34 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही शहर में मरीजों का आंकड़ा 1145 हो गया है। नए संक्रमितों में ठठेरों की बस्ती में एक ही परिवार के 11 लोग भी हैं। इसके अलावा महिला चिकित्सालय में भर्ती 8 दिन के एक बच्चे में भी काेरोना मिला है।

वहीं, प्रदेश में पहली बार कोरोना वॉरियर की ऑन ड्यूटी मौत हो गई। एसएमएस में गर्ल्स हॉस्टल के सामने मुख्य गेट पर ड्यूटी दे रहे एक्स सर्विसमेन हरीसिंह (65) अचानक बेहोश होकर गिरे और माैत हाे गई। बाद में कोरोना जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जयपुर में मृतकों की संख्या 54 हो गई है। पूर्व सैनिक की मौत के बाद नजदीकी स्टाफ और अन्य की भी सैंपलिंग कर 15 को क्वारेंटाइन किया है। हरीसिंह वायुसेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

राजस्थान / अशोक गहलोत ने कहा - फीस जमा नहीं होने पर विद्यार्थी का नाम नहीं काटें निजी स्कूल

नगर निगम के सांगानेर जोन में कार्यरत कार्मिक और निगम की ही सेनिटाइज करने वाली टीम में शामिल सिविल डिफेंस का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया। दो दिन के लिए निगम मुख्यालय बंद कर दिया गया है। मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, उनकी पत्नी और पीडियाट्रिक विभाग का रेजिडेंट भी कोरोना पॉजिटिव, असिस्टेंट प्रोफेसर की कोरोना बर्न वार्ड में ड्यूटी थी। पत्नी भी पीडियाट्रिक विभाग में फर्स्ट इयर की रेजिडेंट हैं। एक साथ दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने से नगर निगम की सैनिटाइजेशन टीम, जिला प्रशासन के भोजन वितरण में लगे कार्मिक, क्वारैंटाइन सेंटर्स की देखभाल और सूखी सामग्री वितरण करने वाले कर्मचारी नए सुपर स्प्रेडर के तौर पर सामने आने की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि करीब साढ़े पांच हजार कर्मचारी रोजाना यह काम देख रहे हैं। इनके टेस्ट हो नहीं रहे हैं।

राजस्थान / 152 नए पॉजिटिव मिले, कोटा / बहन हुई संक्रमित तो तीसरी मंजिल से कूदा भाई

बता दे, जयपुर में जैसे-जैसे सुपर स्प्रेडर्स की सैंपलिंग बढ़ती जा रही है, उनके कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को विद्याधर नगर, भट्टा बस्ती, रेलवे कॉलोनी, शास्त्री नगर, मुरलीपुरा, फिल्म कॉलोनी, चांदपोल गेट के पास, रामगंज और आदर्श नगर में 1007 रैंडम सैंपल लिए गए थे। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई थी जिसके बाद 12 सुपर स्प्रेडर पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें 9 सब्जी विक्रेता व 3 दुकानदार शाामिल हैं। इनके संपर्क में आने वाले 80 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। यही नहीं कोरोना जांच किए बिना ही नगर निगम ने शहरभर में ठेला संलाचकों को 900 पास आंवटित कर दिए। पासधारकों को अनुमति पत्र के साथ पीली टोपी भी दी गई है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सभी पास आंवटियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया? सुपर स्प्रेडर्स के 8 दिन में 3937 रैंडम सैम्पल लिए गए। अब तक 33 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें इनमें 23 सब्जी वाले व 10 दुकानदार हैं। करीब 350 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया।

राजस्थान / जयपुर में एक ही दिन में 9 सब्जीवाले, 3 दुकानदार कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान / उदयपुर में 59 नए पॉजिटिव मिले, खाटू श्यामजी में 1 और संक्रमित मिला, राज्य में कुल मरीजों की संख्या हुई 3579

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ