न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘छोटा भीम...' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, संजीदा ने आमिर से तलाक के बारे में की खुलकर बात

‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' फिल्म को लेकर लंबे समय से बच्चों में क्रेज देखा जा रहा है। आज शुक्रवार (17 मई) को इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 8:36:22

2 News : ‘छोटा भीम...' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, संजीदा ने आमिर से तलाक के बारे में की खुलकर बात

‘छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' फिल्म को लेकर लंबे समय से बच्चों में क्रेज देखा जा रहा है। आज शुक्रवार (17 मई) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। आते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ‘छोटा भीम’ कैसे ढोलकपुर को सुपरविलेन ‘दमयान’ से बचाता है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और मकरंद देशपांडे काफी सशक्त किरदार में दिख रहे हैं।

अनुपम ‘गुरु शंभू’ और मकरंद ‘स्कंधी’ की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत में अनुपम ने ‘दमयान’ को श्रॉप दे दिया, जिससे वह पाताल में चला जाता है। लेकिन कुछ समय बाद वह किसी तरह से आजाद हो जाता है और ढोलकपुर पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। इस बार ‘दमयान’ सुपरविलेन बनकर वापसी करता है। अंत में देखा जा सकता है कि ‘छोटा भीम’ और ‘दमयान’ के बीच भीषण लड़ाई छिड़ जाती है। दोनों एक-दूसरे पर जानलेवा प्रहार करते हैं।

फिल्म में शानदार ग्राफिक्स का प्रयोग हुआ है। निर्माताओं ने एक जादुई दुनिया बुनकर ‘भीम’ और ‘दमयान’ की कहानी दिखाई है। फिल्म में ‘भीम’ अपने दोस्तों के साथ ढोलकपुर की गलियों में मस्ती करते हुए दिखेंगे। दोस्तों की ओर से एक पहलवान की चुनौती स्वीकार करने पर ‘भीम’ उसे चुटकियो में चित कर देता है। ‘भीम’ लड्डूओं का शौकीन है। फिल्म के डायरेक्टर राजीव चिलाका हैं और इसे राजीव व मेघा चिलाका ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। कहानी नीरज विक्रम ने लिखी है।

chhota bheem and the curse of damyaan movie,trailer released,anupam kher,makrand deshpande,sanjeeda sheikh,aamir ali,heeramandi the diamond bazaar

'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में संजीदा शेख ने निभाई है अहम भूमिका

एक्ट्रेस संजीदा शेख इन दिनों 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की वजह से चर्चाओं में हैं। संजीदा ने ‘मल्लिकाजान’ की बहन ‘वहीदा’ का रोल निभाया है। अब संजीदा ने तलाक को लेकर खुलकर बात की। संजीदा ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे साइड की स्टोरी सिर्फ मैं जानती हूं। मेरे परिवार ने मुझे इतनी लिबर्टी दी कि मैं उस बारे में बात कर सकूं कि मैं क्या फील करती हूं। तो ऐसा नहीं है कि मैं बाहर जाऊं और इस बारे में बात करूं।

मुझे ऐसा करने में बहुत गर्व महसूस होता है। मैं ऐसी नहीं हूं कि कोई जो सिर्फ महिलाओं का समर्थन करें और पुरुष को सिर्फ कोसे। मुझे पता था कि लोग आधी कच्ची पक्की स्टोरी पर दो दिन तक बात करेंगे और फिर उसे भूल जाएंगे। मेरी बेटी मुझ पर गर्व महसूस करती है और ये बहुत बड़ी ब्लेसिंग है। जब मेरा तलाक हुआ था तो लोग मेरे बारे में गंदी-गंदी बाते करते थे। अब लोग मुझे बतौर एक्टर सीरियसली लेने लगे हैं।

अब लोग मेरी परफॉर्मेंस के बारे में लिखते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब लोग मेरे बारे में गंदी बाते लिखते थे। संजीदा और आमिर को साल 2007 में टीवी शो ‘क्या दिल में है’ के दौरान प्यार हो गया था। दोनों ने साल 2012 में शादी की और साल 2019 में सेरोगेसी के जरिए बेटी के पेरेंट्स बने। साल 2021 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष