न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / उदयपुर में 59 नए पॉजिटिव मिले, खाटू श्यामजी में 1 और संक्रमित मिला, राज्य में कुल मरीजों की संख्या हुई 3579

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना मरीजों की संख्या 3579 हो गई है। यहां शुक्रवार को एक दिन में 152 नए पॉजिटिव केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 9:34:36

राजस्थान / उदयपुर में 59 नए पॉजिटिव मिले, खाटू श्यामजी में 1 और संक्रमित मिला, राज्य में कुल मरीजों की संख्या हुई 3579

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना मरीजों की संख्या 3579 हो गई है। यहां शुक्रवार को एक दिन में 152 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें उदयपुर में 59, जयपुर में 34, चितौड़गढ़ में 10, कोटा, अजमेर और जोधपुर में 9-9, राजसमंद में 6, पाली में 5, भीलवाड़ा में 4, अलवर और झालावाड़ में 2-2, सिरोही, करौली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। उदयपुर में 59 नए मिले मामलों के साथ ही यहां की संख्या 80 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार नए संक्रमितों में कांजी का हाटा, कानोड की हवेली में 55, मीना पाड़ा में 1, नीमच माता में 1 और हरिदासजी की मंगरी में 1 और संक्रमित मिला है। शहर के कांजी का हाटा, रावजी का हाटा, नाइयों की तलाई, हेलावाड़ी, बाबलों की सेहरी, मोहली चोहट्टा, पीपलेश्वर महादेव, विश्वकर्मा मंदिर और श्रीनाथ मंदिर क्षेत्र में पहले से ही कर्फ्यू लगा है, वहीं राज्य के सीकर जिले के खाटू श्यामजी (Khatu Shyamji) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित 1 और मरीज मिला है। इससे जिले में अब तक 9 कोरोना संक्रमित रोगी मिल चुके हैं।

राजस्थान / 3 दिन की बच्ची ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

अपर जिला कलेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि कस्बे के वार्ड 6, 10, 11 तथा 12 व आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है। 8 दिन में 4 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं।

बता दे, राजस्थान में शुक्रवार को संक्रमण से 4 लोगों की मौत भी हुई। इनमें अजमेर में 2, जयपुर और जोधपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मृतकों की कुल संख्या 103 पर पहुंच गई है।

जयपुर / 33 थाना इलाके में कर्फ्यू

राज्य में जयपुर शहर के 33 थाना इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती और तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। जयपुर के खोह नागोरियान, मोती डूंगरी, सोढ़ाला, ब्रह्मपुरी में 5-5, बजाज नगर और भट्टा बस्ती 4-4, शास्त्री नगर, सदर, करधनी में 3-3, आमेर, गलतागेट, मुहाना, लालकोठी, आदर्श नगर, मुरलीपुरा और मालपुरा गेट में 2-2, करणी विहार, सिन्धी कैम्प, नाहरगढ़, झोटवाड़ा, महेश नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, गांधी नगर, सांगानेर, रामनगरिया, जालूपुरा और संजय सर्किल एक-एक जगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा है।

राजस्थान / 33 में से 31 जिलों में कोरोना

राजस्थान के 33 में से 31 जिलों में कोरोना पहुंच चुका है। यहां सबसे ज्यादा ज्यादा जयपुर में है। जयपुर में 1149 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसके अलावा जोधपुर में 898 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 232, अजमेर में 196, टोंक में 136, नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ में 126, भरतपुर में 116, बांसवाड़ा में 66, पाली में 55, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झालावाड़ में 47, झुंझुनूं में 42, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 38, मरीज मिले हैं। उधर, उदयपुर में 79, दौसा और धौलपुर में 21-21, अलवर में 20, चूरू में 14, राजसमंद में 13, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर और सीकर में 9-9, करौली में 5, प्रतापगढ़ और जालौर में 4-4, बाड़मेर में 3 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सिरोही में 2, बारां में 1 संक्रमित मिला है। वहीं जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ