न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 152 नए पॉजिटिव मिले, कोटा / बहन हुई संक्रमित तो तीसरी मंजिल से कूदा भाई

कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके में एक व्यक्ति कोरोना के खौफ से अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 9:36:45

राजस्थान / 152 नए पॉजिटिव मिले, कोटा / बहन हुई संक्रमित तो तीसरी मंजिल से कूदा भाई

राजस्थान में शुक्रवार को 152 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3579 पहुंच गई। कल मिले केसों में उदयपुर में 59, जयपुर में 34, चितौड़गढ़ में 10, कोटा, अजमेर और जोधपुर में 9-9, राजसमंद में 6, पाली में 5, भीलवाड़ा में 4, अलवर और झालावाड़ में 2-2, सिरोही, करौली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, राज्य में 103 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। शुक्रवार को संक्रमण से 4 लोगों की मौत हुई थी। इनमें अजमेर में 2, जयपुर और जोधपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई।

कोटा / बहन को कोरोना, भाई तीसरी मंजिल से कूदा, हालत गंभीर

कोटा में कोरोना के शुकवार को 9 नए मामले सामने आए इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 232 तक पहुंच गई है। वहीं, कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके में एक व्यक्ति कोरोना के खौफ से अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में उसको लगा कि वह भी कोरोना संक्रमित हो गया है। इस गलतफहमी में गुरुवार को उसने यह कदम उठाया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उसकी हालत गंभीर है।
राजस्थान / जयपुर में एक ही दिन में 9 सब्जीवाले, 3 दुकानदार कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान / उदयपुर में 59 नए पॉजिटिव मिले, खाटू श्यामजी में 1 और संक्रमित मिला, राज्य में कुल मरीजों की संख्या हुई 3579


जयपुर में एक ही दिन में 9 सब्जीवाले, 3 दुकानदार कोरोना पॉजिटिव

जयपुर में शुक्रवार को 34 नए मरीज मिलें। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है। आपको बता दे, जयपुर शहर के 33 थाना इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती और तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है।

राजस्थान / 3 दिन की बच्ची ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी

वहीं, जयपुर में जैसे-जैसे सुपर स्प्रेडर्स की सैंपलिंग बढ़ती जा रही है, उनके कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को विद्याधर नगर, भट्टा बस्ती, रेलवे कॉलोनी, शास्त्री नगर, मुरलीपुरा, फिल्म कॉलोनी, चांदपोल गेट के पास, रामगंज और आदर्श नगर में 1007 रैंडम सैंपल लिए गए थे। जिसके बाद इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई थी जिसके बाद 12 सुपर स्प्रेडर पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें 9 सब्जी विक्रेता व 3 दुकानदार शाामिल हैं। इनके संपर्क में आने वाले 80 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। यही नहीं कोरोना जांच किए बिना ही नगर निगम ने शहरभर में ठेला संलाचकों को 900 पास आंवटित कर दिए। पासधारकों को अनुमति पत्र के साथ पीली टोपी भी दी गई है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सभी पास आंवटियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया? सुपर स्प्रेडर्स के 8 दिन में 3937 रैंडम सैम्पल लिए गए। अब तक 33 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें इनमें 23 सब्जी वाले व 10 दुकानदार हैं। करीब 350 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया।

coronavirus,coronavirus news,news,rajasthan news,covid 19 cases in rajasthan,ashok gehlot,kota,brother,sister,news,news in hindi

फीस जमा नहीं होने पर विद्यार्थी का नाम नहीं काटें निजी स्कूल : अशोक गहलोत

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई अभिभावक आर्थिक स्थिति के चलते अपने बच्चों की फीस जमा नहीं करा पा रहे है तो ऐसी स्तिथि में निजी स्कूल उन विद्यार्थी का नाम नहीं काटें। यदि कोई स्कूल ऐसा करता हुआ पाया गया तो राज्य सरकार उसकी मान्यता निरस्त कर देगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग इस बात का भी परीक्षण कराए कि निजी स्कूल विद्यार्थियों को फीस एवं अन्य शुल्कों में किस प्रकार राहत दे सकते हैं और उन विद्यालयों का संचालन प्रभावित नहीं हो। सीएम गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए स्कूल शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विषयों पर समीक्षा कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका