न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपना नया लुक, जान्हवी की जिंदगी में तब से है शिखर जब...

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसमें अर्जुन एक नए अवतार में नजर आएंगे। अर्जुन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 7:38:17

2 News : अर्जुन ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपना नया लुक, जान्हवी की जिंदगी में तब से है शिखर जब...

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसमें अर्जुन एक नए अवतार में नजर आएंगे। अर्जुन खूंखार विलेन की भूमिका निभाएंगे। अर्जुन ने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग खत्म की है। शूटिंग खत्म होने के बाद आज शुक्रवार (17 मई) को अर्जुन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपना न्यू लुक फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

अर्जुन इंस्टाग्राम पर फैंस को बदले हुए लुक का दीदार कराया। वीडियो में अर्जुन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कुत्ते’ मूवी में थोड़े काटे थे तो ये सिर के बाल 4 साल बाद प्रॉपर और ये दाढ़ी 9 महीने बाद, लोगों के बच्चे पैदा होते है, मेरी दाढ़ी निकलेगी आज। सेक्सी बना दो। बाल और दाढ़ी कटवाने के बाद अर्जुन जब फाइनल लुक में दिखते हैं तो वे कूल हेयर स्टाइल और बियर्ड लुक के साथ बेहद हैंडसम लगते हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “हे सिरी चलो हेयर कट लेते हैं।” अर्जुन का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे लाइक करते हुए प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि कॉप यूनिवर्स प्रोजेक्ट ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान भी हैं। अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह लंबे समय से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर कही यह बात

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। बार-बार उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रहती हैं। फैंस और मीडिया को इसमें काफी दिलचस्पी है। इस बीच जान्हवी ने शिखर को लेकर कुछ ऐसा बोला, जिसे जान आप समझ जाएंगे कि दोनों के बीच बहुत अच्छी अंडरस्टेंडिंग है।

जान्हवी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ के प्रमोशन के दौरान मिर्ची प्लस को दिए गए इंटरव्यू में एक सवाल के दौरान कहा कि जब मैं 15 या 16 साल की थी तब से शिखर मेरी जिंदगी में हैं। मुझे लगता है कि मेरे सपने हमेशा उनके सपने रहे हैं और उनके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं। हम बहुत करीब रहे हैं। हम एक-दूसरे की सहायता प्रणाली रहे हैं, लगभग मानो हमने एक-दूसरे को बड़ा किया हो।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने भी जूम से बात करते हुए कहा था कि मैं शिखर से प्यार करता हूं और वास्तव में कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी लेकिन मैं अभी भी उसके साथ दोस्ताना था। मुझे यकीन था कि वह कभी भी एक्स नहीं हो सकता। बता दें कि 'मिस्टर और मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष