न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पूनम के एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था बाथरूम वीडियो, खतरनाक रोल के साथ वापसी कर रहा चॉकलेटी बॉय

मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। पूनम ने कुछ महीनों पहले अपने फेक डेथ स्टंट से जमकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 6:52:17

2 News : पूनम के एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था बाथरूम वीडियो, खतरनाक रोल के साथ वापसी कर रहा चॉकलेटी बॉय

मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। पूनम ने कुछ महीनों पहले अपने फेक डेथ स्टंट से जमकर लाइमलाइट बटोरी थी। हालांकि इसके लिए उन्हें जबरदस्त आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। पूनम का विवादों से पुराना नाता है। कई साल पहले पूनम के लीक बाथरूम वीडियो ने तहलका मचा दिया था। बाद में उसे यूट्यूब ने ब्लॉक कर दिया था, जिसमें पूनम डांस करते हुए शॉवर ले रही थीं।

तब कहा गया कि पूनम ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए खुद ही वह वीडियो लीक किया। अब एक इंटरव्यू में पूनम ने खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उनके प्राइवेट वीडियो लीक किए थे। पूनम ने हाल ही में हॉटरफ्लाई के द मेल फेमिनिस्ट से खास बातचीत में कहा कि मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने मेरी मर्जी के बगैर मेरा प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिया। तब हम दोनों की किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। हम हाथापाई तक कर रहे थे।

मैं किसी तरह वहां से भाग निकलीं मगर मेरा मोबाइल उसके घर पर ही भूल आई। तब उसने मुझे घर पर फोन कर कहा कि अगर मैं वापस नहीं गई तो वह मेरे फोन से प्राइवेट वीडियो पोस्ट कर देगा। मैंने उसके पास जाने से मना कर दिया। तब उसने वो वीडियो मेरे फोन से पोस्ट कर दिया। उसके बाद हर कोई मुझे ट्रॉल कर रहा था, मुझे भला-बुरा कहा जा रहा था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा करेगा या वो इतना नीचे गिरेगा। चाहे जो भी हो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा तो नहीं करेगा।

जुगल हंसराज ने ‘मोहब्बतें’ फिल्म के साथ हासिल की थी जबरदस्त लोकप्रियता

यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘मोहब्बतें’ में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ कुछ नए एक्टर्स ने भी काम किया था। मासूम से दिखने वाले चॉकलेटी बॉय जुगल हंसराज भी उनमें से एक थे। हालांकि इसके बाद जुगल को खास सफलता नहीं मिली और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी। अब वे वापसी करने जा रहे हैं।

अपकमिंग थ्रिलर वेब सीरीज से जुगल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। OTT प्लेटफॉर्म लायन्सगेट इंडिया ने पोस्टर शेयर किया है। इस सीरीज में जुगल के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। जुगल का लुक काफी खतरनाक दिख रहा है। जुगल का किरदार नेगेटिव होने वाला है।

सीरीज की शूटिंग फिलहाल चल रही है और जल्द ही इसे स्ट्रीम कर दिया जाएगा। जुगल ने भी पोस्टर शेयर कर लिखा, “वो दुनिया जहां मकसद छुपे होते हैं और अव्यवस्था छाई हुई है, वहां वह जलने को तैयार है। मैं इस रोल के जरिये पहली बार एक अनजान जगह पर कदम रखने जा रहा हूं।”

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी की फिल्म ‘मासूम’ में जुगल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। दर्शक उन्हें 'कर्मा' और 'पापा कहते हैं' की वजह से भी याद करते हैं। जुगल ने इनवेस्टमेंट बैंकर जैस्मिन हंसराज से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा है। 51 साल के जुगल लेखक भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष