न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का खौफ, अब सड़क पर थूका तो लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 147 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 122 भारतीय और 25 विदेशी हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 42 मामले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 10:20:18

कोरोना वायरस का खौफ, अब सड़क पर थूका तो लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 147 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 122 भारतीय और 25 विदेशी हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 42 मामले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कई कड़े कदम उठाए हैं। अब मुंबई में सड़कों पर या किसी भी सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए मार्शल सड़कों पर निगरानी रखेंगे।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के लेकर महाराष्‍ट्र की उद्धव सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की। इसके बाद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मीडिया को जानकारी दी कि राज्‍य के सरकारी ऑफिसों में कोई छुट्टी नहीं की गई है। अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उनके अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि 50% लोग ही ऑफिसों में काम करने जाएं। ठाकरे ने कहा, 'मुंबई में सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को बंद नहीं किया जाएगा। अगर लोगों ने संयम नहीं बरता और गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं किया तो हम कड़े फैसले लेने पर बाध्य हो जाएंगे।'

बता दे, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस शख्स की पत्नी भी कोविड 19 (COVID 19) से संक्रमित पाई गई हैं। महाराष्ट्र में हुई इस मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 3 हो गई है।

वहीं, कोविड-19 के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना कामकाज सिर्फ दो घंटे ही कर दिया है। मंगलवार से बम्बई उच्च न्यायालय में अगले आदेश तक दो घंटे ही काम होगा। इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि जरूरी मामलों की सुनवायी होगी और इस अवधि के दौरान अस्थायी एवं अंतरिम राहत आदेश देना जारी रहेगा।

बता दे, महाराष्ट्र के अलावा केरल से 27, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 16-16 मामले सामने आए हैं। दिल्ली से भी 10 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कल पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जो पहला मामला सामने आया है वह एक 18 वर्षीय युवा है। यह लड़का इंग्लैंड के एक फेमस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला है और रविवार को भारत लौटा था। लेकिन कोलकाता हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इसका पता नहीं चल सका। लेकिन मंगलवार को उसका कोरोना वायरस के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया। वह छात्र ने मंगलवार सुबह खुद को कोलकाता के राजकीय संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कॉलरा एंड एंटरिक डिजीज में उनके चार स्वैब सैंपल में से एक का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। वह पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस है और वर्तमान में आईडी अस्पताल में भर्ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर