न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: चीन में फंसे हजारों पाकिस्तानी, इमरान सरकार ने कहा - लाना खतरे से खाली नहीं

इमरान खान (Imran Khan) की सरकार ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने में अक्षमता जाहिर की है। सरकार का कहना है कि उन्हें वहां से लाना खतरे से खाली नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Feb 2020 11:02:55

कोरोना वायरस: चीन में फंसे हजारों पाकिस्तानी, इमरान सरकार ने कहा - लाना खतरे से खाली नहीं

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें अधिकतर मौतें चीन के हुबेई प्रांत में हुई हैं। इसी प्रांत में दिसंबर में नए तरीके के कोरोना वायरस का पता चला था। सरकार की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन/डब्ल्यूएचओ (WHO) ने भारत समेत दुनिया के एक दर्जन से ज्यादा देशों में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया है। वहीं चीन में फंसे अलग-अलग देशों के नागरिकों को एयरलिफ्ट कराया जा रहा है। भारत की ओर से वुहान (Wuhan) में बसे भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करके शनिवार की सुबह वापस लाया गया। एयर इंडिया का डबल डेकर जंबो 747 विमान चीन के वुहान एयरपोर्ट से 324 भारतीय छात्रों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। इस विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी थी। यह विमान शनिवार की सुबह 7 बजे के बाद नई दिल्ली पहुंचा। लेकिन वहां फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को नाउम्मीदी ही नजर आ रही है।

इमरान खान (Imran Khan) की सरकार ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने में अक्षमता जाहिर की है। सरकार का कहना है कि उन्हें वहां से लाना खतरे से खाली नहीं है। इसके अलावा सरकार की दलील है कि चीन में उनके नागरिकों को इलाज के लिए ज़्यादा अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। इस बीच वहां के विपक्षी दलों ने भी सरकार की आलोचना की है, साथ ही कहा कि वो बिना किसी देरी के स्टूडेंट्स को वहां से एयरलिफ्ट कराए।

पाकिस्तानी बेवसाइट जियो न्यूज़ के मुताबिक चीन के शहर वुहान में हज़ारों की संख्या में स्टूडेंट्स रहते हैं। वहां फंसे छात्र सोशल मीडिया पर लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसके अलावा डेढ़ सौ लोग चीन के जिनयांग शहर में एयरपोर्ट पर फंसे हैं। दरअसल पाकिस्तान ने चीन जाने वाली सारी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। ऐसे में वहां से किसी को भी निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान में इनके परिवारवाले सरकार पर उन्हें वापस लाने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है।

बता दें कि पाकिस्तान के पास वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधाओं की कमी है। वहां कोराना वायरस टेस्ट की किट भी नहीं है। पाकिस्तान ने जापान से किट खरीदने की डील की है, लेकिन चीन जाने वाली फ्लाइट रद्द होने के चलते किट आने में भी देरी हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर