न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : दुनियाभर में 1,14,208 लोगों की मौत, अमेरिका में एक दिन में 1,528 ने तोडा दम, फ्रांस में मौतों में आई कमी

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 18,52,652 लोग संक्रमित हैं और 1,14,208 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4,23,400 ठीक भी हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 9:23:59

कोरोना :  दुनियाभर में 1,14,208 लोगों की मौत, अमेरिका में एक दिन में 1,528 ने तोडा दम, फ्रांस में मौतों में आई कमी

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 18,52,652 लोग संक्रमित हैं और 1,14,208 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4,23,400 ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। यहां 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था। कोरोना वायरस के अमेरिका में अब तक 22000 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़े हौरान और परेशान करने वाले हैं। दुनिया की महाशक्ति अमेरिका कोरोना के सामने टिक नहीं पा रही है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। कोरोना वायरस को लेकर शुरुआती ढीले रवैये के लिए आलोचना का शिकार हो चुके अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब सख्ती दिखानी शुरू की है, लेकिन इस फैसले में बहुत देर हो चुकी है। अमेरिका में अब तक कुल 5 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इटली की बात करे तो यहां रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,56,363 लोग संक्रमित हैं।

राष्ट्रपति एर्डोगन ने ठुकराया मंत्री सुलेमान का इस्तीफा

तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्डोगन ने आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए शॉर्ट नोटिस पर उन्होंने देश के 31 प्रांतों में 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग दुकानों में पहुंचने लगे। लोगों ने न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क लगाए। इसकी वजह से गृह मंत्री की चारों ओर आलोचना होने लगी। इस वजह से रविवार रात उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया। लेकिन राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, वे आगे भी सरकार के लिए कार्य करते रहेंगे। बता दे, कोरोना से यहां 1200 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में मौतों में आई कमी

कोरोना वायरस का असर फ्रांस में कम होता दिख रहा है, यहां पहले की तुलना में एक दिन में कम मौते हुई हैं। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। हालांकि मृतकों की संख्या 14400 पहुंच गई है जबकि 1,32,591 संक्रमित हैं।

ब्रिटेन में मृतकों की संख्या 10000 के पार

कोरोना संक्रमण के शिकार हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जॉनसन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तीन दिन तक आईसीयू में भर्ती रहे जॉनसन को 10 अप्रैल को हालत में सुधार आने के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया था। यहां कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो गई है। जबकि 84000 क्रमित हैं।

यूरोप में 909,673 संक्रमित

यूरोप में 909,673 संक्रमितों में से 75,011 लोगों की मौत हुई है। इस कोविड-19 महामारी से यूरोप बुरी तरह से प्रभावित है। यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है जहां इस संक्रमण की वजह से 19,468 लोगों ने दम तोड़ा है। स्पेन में 16,972, फ्रांस में 13,832 और ब्रिटेन में 9,875 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इनमें से 80 फीसदी मौत केवल इटली, फ्रांस, ब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं।

स्पेन में 619 लोगों की मौत

स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा रविवार को फिर बढ़ गया। यहां एक दिन में 619 लोगों की मौत हुई। तीन दिन तक मृतकों की संख्या में गिरावट के बाद इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार तक यहां रोज होने वाली मौतों का आंकड़ा 510 था। स्पेन में 16,972 लोगों की मौत हो चुकी है।

चिली में 7,213 संक्रमित

कोरोना के कारण चिली में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,213 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। सरकार की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान चिली में कोरोना के 286 नए मामले दर्ज किए गए और 7 लोगों की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर