न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में कोरोना से अब तक 95,699 मौतें, अमेरिका में 1 करोड़ 68 लाख लोग बेरोजगार

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 16,00,427 संक्रमित मिले हैं और 95,699 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 10:22:43

दुनिया में कोरोना से अब तक 95,699 मौतें, अमेरिका में 1 करोड़ 68 लाख लोग बेरोजगार

कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 16,00,427 संक्रमित मिले हैं और 95,699 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 468,703 पॉजिटिव केस मिले हैं और 16,679 मौतें हुई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हमने अब तक 20 लाख (2 मिलियन) टेस्ट कराए हैं। यह बेहद मुश्किल था लेकिन इसे सटीक ढंग से किया गया। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि देश में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग नहीं होगी। कोरोना के कारण अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है और यहां करीब 1 करोड़ 68 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि औसतन 10 में से 1 व्यक्ति कोरोना की वजह से बेरोजगार हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका ने संक्रमण रोकने के लिए देश भर में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका में 27 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। राष्ट्रपति सिरिल रैमफोसा ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय कोरोनावायरस कमांड काउंसिल ने मौजूदा हालात पर गौर करते हुए यह लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।

इटली में 18,279 लोगों की मौत

दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां अब तक 18,279 लोगों की मौत हो गई। यहां 143,626 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें 28,470 लोग ठीक भी हुए हैं। डॉक्टर्स फेडरेशन ने गुरुवार को बताया कि देश में 24 घंटे में चार और फिजिशियन की मौत हो गई। इसके बाद यहां कोरोना वायरस से डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 100 हो गया। इनमें रिटायर्ड डॉक्टर भी शामिल हैं, जो महामारी बढ़ने के बाद दोबारा काम पर लौट आए थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां 30 नर्स भी कोरोना की चपेट में आने के बाद जान गंवा चुकी हैं। इटली के उच्च स्वास्थ्य संस्थान के मुताबिक, देश में 13 हजार 121 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं।

फ्रांस में 12,210 लोगों की मौत

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12,210 हो गई है। यहां 86,334 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें 21,254 लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 424 लोगों ने दम तोड़ा। स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोम सैलमन के मुताबिक, संक्रमण फैलने के बाद से अब तक 8 हजार 44 मौतें संक्रमितों की मौत अस्पताल में हुई वहीं नर्सिंग होम में भर्ती 4,166 बुजुर्गों की जान गईं। पिछले एक दिन में ही 4,334 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

चीन में 42 नए मामले

चीन में गुरुवार को कोरोना वायरस के 42 नए केस आए। चीन में 3336 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 81907 संक्रमित हैं। यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 77455 है।

कोरोना से सऊदी के शाही परिवार के लोग संक्रमित

कोरोना वायरस के कहर से सऊदी अरब भी अछूता नहीं है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी अरब का शाही परिवार भी कोरोना की चपेट में है, बताया जा रहा है कि परिवार के लगभग 150 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें शाही परिवार के दूर के लोग भी शामिल हैं। इसके बाद किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गए हैं।

स्पेन में मृतकों की संख्या में गिरावट आयी

स्पेन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौतों में दो दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस बीमारी के कारण 683 लोगों की मौत हो गयी और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15,283 हो गयी। बुधवार को 757 लोगों की मौत होने की खबर थी।

दुनिया भर में मौत का आंकड़ा

इटली - 18,279
स्पेन - 15,447
अमेरिका - 16,500+
फ्रांस - 12,210
ईरान - 4,110
चीन - 3336
जर्मनी - 2,607
बेल्जियम - 2,523
नीदरलैंड - 2,396
ब्राजील - 954
स्विट्जरलैंड - 948
तुर्की - 908
स्वीडन - 793
पुर्तगाल - 409
ऑस्ट्रिया - 295
आयरलैंड - 263
रोमानिया - 248
डेनमार्क - 237

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर