न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / फेस मास्क नहीं लगाने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने और शादी में 50 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर लगेगा इतना जुर्माना

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 May 2020 10:15:43

राजस्थान / फेस मास्क नहीं लगाने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने और शादी में 50 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर लगेगा इतना जुर्माना

राजस्थान में कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। शनिवार को 106 नए रोगी सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2772 हो गई है। शनिवार को मिलने वाले मामलों में सबसे ज्यादा 60 रोगी जोधपुर में मिले। 33 केस जयपुर में मिले। इनमें से 14 रामगंज इलाके और 4 जौहरी बाजार के हैं। प्रदेश में पूरे दिन में 6 लोगों की कोरोना ने जान ली। इनमें भी सर्वाधिक 4 माैतें जयपुर में हुईं। इनके अलावा जाेधपुर में एक तथा अजमेर में भी एक माैत के साथ कोरोना से पहली मौत हुई। अब तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी जयपुर में ही सबसे ज्यादा 39 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।

फेस मास्क या फेस कवर न करने पर लगेगा जुर्माना

राज्य सरकार ने लॉकडाउन फेज-3 की शुरुआत से पहले शनिवार रात एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, सार्वजिनक या कार्य स्थल पर फेस मास्क या फेस कवर नहीं लगाने पर 200 रुपए का जुर्माना किया जाएगा। इसी तरह, दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहने किसी व्यक्ति को या खुद फेस मास्क नहीं पहनकर सामान बेचने पर 500 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।

सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 200 रुपए का जुर्माना

एसीएस गृह द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि को भी व्यक्ति किसी भी पान, तंबाकू, गुटखा व अन्य गैर तंबाकू उत्पाद चबाने के बाद यदि सार्वजनिक स्थान पर थूकता है तो 200 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 500 रुपए का जुर्माना

कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता मिला तो 500 रुपए का जुर्माना भरना होगा। वहीं, सार्वजनिक स्थल पर पान, गुटखा या तंबाकू का सेवन करता पाए जाने पर 200 रुपए का जुर्माना देना होगा।

6 फीट की दूरी नहीं बनाई तो जुर्माना

आदेश के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर सामाजिक दूरी यानी दूसरे व्यक्ति से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर नहीं रखता है तो ऐसे व्यक्ति को 100 रुपए का जुर्माना देना होगा।

शादी करने पर भी जुर्माना

इसी तरह, बिना सूचना के शादी से संबंधित कोई समारोह आयोजित करने या इकट्‌ठा होने पर अथवा मजिस्ट्रेट या डिवीजनल मजिस्ट्रेट को लिखना या सामाजिक दूरियां बनाकर नहीं रखने पर 5000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। इसी तरह, विवाह संबंधी किसी भी समारोह का आयोजन और 50 से ज्यादा मेहमानों के होने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा।

बता दे, राजस्थान में कोरोना के कारण पिछले 15 दिन में मौतों ने तिगुनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में 2 मार्च से 16 अप्रैल तक डेढ़ माह में मात्र 15 मौतें इस महामारी के कारण हुई थी। लेकिन 17 अप्रैल से अब तक के 15 दिनाें में 53 मौतें हाे चुकी हैं। पूरे डेढ़ माह का आंकलन करें तो मौतें एक तरह से 10 गुणा बढ़ने की रफ्तार पकड़ चुकी हैं। प्रदेश में अब तक कुल 68 लोगों की सांसें कोरोना से थम चुकी हैं, जबकि 7 लाेग अब भी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। सीकर में अब तक केवल 6 लोग पाॅजिटिव पाए गए और 2 मौतें हो चुकी। ये मौतें कुल पाजिटिव की 33% हैं। प्रदेश में सर्वाधिक मौतों का प्रतिशत सीकर का ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ