न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार, परिजनों ने दूर से किए अंतिम दर्शन

बिहार के वैशाली जिले के कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को पटना के बांसघाट पर हुआ। अंतिम संस्कार के समय मृतक के दो परिजन घाट पर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 7:55:42

कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार, परिजनों ने दूर से किए अंतिम दर्शन

बिहार के वैशाली जिले के कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को पटना के बांसघाट पर हुआ। अंतिम संस्कार के समय मृतक के दो परिजन घाट पर पहुंचे। इस दौरान परिजन न तो अर्थी को कंधा दे पाए न ही चिता को आग दे पाए। परिजन ने दूर खड़े होकर अंतिम संस्कार देखा। वैशाली जिला प्रशासन ने ही शव को बांस घाट के किनारे पर जलाया। एम्स अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी शव को वाहन में रखकर लाए थे। मेडिकल टीम एम्बुलेंस में आई। परिजन को घाट तक ले जाने के लिए एक कार की व्यवस्था की गई। वैशाली पुलिस के जवान दो कार से घाट पर पहुंचे। घाट पर आए लोगों ने पीपीई किट पहन रखा था। शव को सफेद रंग के बैग में रखा गया था।

बिहार में कोरोना वायरस से शुक्रवार को दूसरी मौत हो गई। एम्स में भर्ती वैशाली के 35 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। 15 अप्रैल को युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। वह पिछले एक महीने से सिर दर्द से परेशान था। 23 मार्च को उसे खुसरुपुर सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुधार नहीं होने पर पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। दो दिन बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। 14 अप्रैल को जब युवक की हालत खराब होने लगी तब परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर पटना एम्स पहुंचे। उसी दिन युवक के सैंपल की जांच की गई। 15 अप्रैल को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एम्स के डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि युवक की तबियत बहुत खराब थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है और उनके सैंपल की जांच की जा रही है। इससे पहले 21 मार्च को मुंगेर के युवक की कोरोना से पहली मौत हुई थी। वह कतर से लौटा था और उसकी दोनों किडनी फेल हो चुकी थी। एम्स में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर