न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमशेदपुर / बिक्री बढ़ाने के लिए 'हिंदू फल दुकान' के पोस्टर लगाकर बेचे जा रहे फल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुकानों पर लगे बैनरों पर भगवान राम और शिव की तस्वीरें हैं। उसके नीचे दुकानदारों के पते दर्ज हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 10:30:34

जमशेदपुर / बिक्री बढ़ाने के लिए  'हिंदू फल दुकान' के पोस्टर लगाकर बेचे जा रहे फल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच झारखंड के जमशेदपुर से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने कुछ ऐसे फल दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, जिन्होंने 'विश्व हिंदू परिषद् द्वारा अनुमोदित फल दुकान' के बैनर लगाए थे। दुकानों पर लगे बैनरों पर भगवान राम और शिव की तस्वीरें हैं। उसके नीचे दुकानदारों के पते दर्ज हैं। ऐसे बैनरों की तादाद हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी है। खासकर उस अफवाह के बाद, जिसमें कहा गया था कि एक विशेष समुदाय के लोग कोरोना महामारी फैलाने के लिए फल और सब्जियों पर थूक लगा रहे हैं। जमशेदपुर पुलिस का मानना है कि दुकानदारों के खिलाफ 'हिंदू' शब्द लिखने के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं क्योंकि यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक कोशिश है। बता दें, एक टि्वटर यूजर ने इन बैनरों के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। पुलिस ने इसके बाद तुरंत कार्रवाई की और ऐसे बैनर लगे दुकानों पर पहुंची।

बीजेपी ने बताया गलत

दुकानदारों और ठेले वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने को पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता रघुवर दास ने गलत बताया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को तुष्टिकरण की नीति बताते हुए हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की है। रघुवर दास ने कहा है कि सरकार छोटे दुकानदारों को निशाना न बनाए। दास ने चेतावनी दी है कि पुलिस अगर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेती है तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

रांची से भी आई ऐसी खबरें

बैनर जैसी खबरें रांची से भी आई हैं, जहां फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदार या ठेले वाले महावीर का झंडा लगा रहे हैं। ऐसे दुकानदार नाम न बताने की शर्त पर बता रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री घट गई थी क्योंकि एक विशेष समुदाय से जुड़ी खबरें आने के बाद लोगों ने सामान खरीदना कम कर दिया था। ऐसी स्थिति में यही उपाय बचा था कि लोगों में यह संदेश दिया जाए कि दुकानदार राम, हनुमान या शिव भक्त हैं। इसे देखते हुए ऐसे बैनर लगाए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ