न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना / लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ा, राज्य में 1096 लोग कोरोना से संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हजार 382 हो गई है। अब तक 13 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इसबीच, तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 May 2020 11:43:25

तेलंगाना / लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ा, राज्य में 1096 लोग कोरोना से संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हजार 382 हो गई है। अब तक 13 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इसबीच, तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 4 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां पर आज 508 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल 4058 मामले हो गए हैं। राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि हम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना के 1096 केस हैं। 628 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लॉकडाउन की गाइडलाइंस को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस और ईद के चलते धारा 144 भी लागू कर दी गई है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं।

मंगलवार को महाराष्ट्र में 984, गुजरात में 441, पंजाब में 219, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 107, उत्तरप्रदेश में 114, राजस्थान में 97, तमिलनाडु में 508 समेत 2959 संक्रमित मामले सामने आए है। इससे पहले सोमवार को सबसे ज्यादा 3900 संक्रमित बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

गुजरात में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां पर 441 नए केस सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद में में 349 नए मामले सामने आए हैं और 39 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात में कोरोना के कुल 6245 मामले हैं और 368 लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों में रहने और सावधानी बरतने का भी आदेश दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सब्जी बेचने वालों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गुजरात स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अहमदाबाद के भाईपुरा और हरिपुरा में 21 सब्जीवालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। अहमदाबाद शहर के एक ही इलाके में सब्जी बेचने वालों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। हरिपुरा इलाके में सब्जी बेचने वालों के परिवार के सदस्यों को क्वारनटीन कर दिया गया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र को ब्लॉक कर सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है। हरिपुरा इलाके में रहने वाले लोगों से घरों में रहने की विशेष अपील की गई है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 841 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 34 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना से अब तक 617 लोगों की जान जा चुकी है। यहां पर कोरोना वायरस के 15 हजार 526 केस हो गए हैं। राजधानी मुंबई में 9945 केस हैं और 387 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 26 लोगों ने दम तोड़ा है। इस दौरान 635 नए केस आए हैं। महाराष्ट्र के धारावी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पर आज 33 नए केस सामने आए हैं। धारावी में कोरोना के कुल 665 केस हो गए हैं और 20 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 196 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ