न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले - हमारी स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जितनी खराब नहीं, फिर भी हम तैयार

अगर भारत की बात करे तो कोरोना वायरस और देशों जितना खतरनाक साबित नहीं हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 May 2020 3:09:20

देश में कोरोना / केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन बोले - हमारी स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जितनी खराब नहीं, फिर भी हम तैयार

दुनिया भर में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा दो लाख 73 हजार 993 तक पहुंच गया है। कोरोना मामलों की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने यह डेटा दिया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा मौतें फर्स्‍ट वर्ल्‍ड कंट्रीज में हुई हैं। अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित है। यहां अबतक 77,180 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दूसरा नंबर ब्रिटेन का है, जहां 31,316 लोगों की मौत हो चुकी है। CSSE के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका 1,283,929 मामलों के साथ टॉप पर है। इसके बाद स्पेन 222,857, इटली 217,185, यूके 212,629, रूस 187,859, फ्रांस 176,202, जर्मनी 170,588, ब्राजील 146,894, तुर्की 135,569 और ईरान 104,691 का नंबर आता है। 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश की बात करें तो वे इटली 30,201, स्पेन 26,299, फ्रांस 26,233, और ब्राजील 10,017 हैं।

भारत में दूसरे विकसित देशों जैसे नहीं हालत

वहीं, अगर भारत की बात करे तो कोरोना वायरस और देशों जितना खतरनाक साबित नहीं हो रहा है। भारत में शनिवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 59 हजार के पार हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'अबतक 1,981 मौतों सहित कुल 59 हजार 662 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वहीं, उपचार के बाद कुल 39 हजार 834 लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।' देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अबतक 19,063 लोग कोरोना पीड़ित मिले हैं। महाराष्‍ट्र में 731 लोगों की मौत हुई है।

india me coronavirus ka update,india me corona ki sankhya today,india coronavirus news,coronavirus situation in india,coronavirus india update latest,coronavirus india update in hindi,corona cases in india today,news,coronavirus

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तरह बेहद खराब होने की आंशका नहीं है, लेकिन हालात बिगड़े भी तो उससे निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 3.3% बनी हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हो गया है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिन में, कोरोना वायरस मामलों का डबलिंग रेट करीब 11 दिन का रहा है। पिछले सात दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन हो जाता है।

अब इन शर्तों पर ही मिलेगी अस्‍पताल से छुट्टी

बढ़ते कोरोना केसेज के बीच, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को रिकवर होने के बाद डिस्‍चार्ज करने की पॉलिसी में शनिवार को थोड़ा बदलाव किया है। नए बदलावों के तहत हल्‍के केसेज में डिस्‍चार्ज हो रहे मरीज की टेस्टिंग को खत्म कर दिया है। डिस्‍चार्ज होने के बाद, पेशेंट को अब 14 दिन की बजाय 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। पेशेंट में कोई लक्षण ना दिखने और हालात सामान्‍य लगने पर 10 दिन में भी अस्‍पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं, 14वें दिन टेली-कॉन्‍फ्रेंस के जरिए मरीज का फॉलो-अप किया जाएगा।

पैरामिलिट्री फोर्स के 500 से ज्यादा जवाब पॉजिटिव

आपको बता दे, देश में पैरामिलिट्री फोर्स में कोरोना के 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फ दिल्ली में हैं। बीते 24 घंटे में सीआईएसएफ के 13 जवान और संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक इस सुरक्षाबल के 48 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनके अलावा बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमित हैं। सीआरपीएफ के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ