न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बुधवार को मिले 17,425 कोरोना मरीज; महाराष्ट्र में 4 महीने बाद रिकॉर्ड संक्रमित बढ़े

देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को देश में 17,425 कोरोना मरीज मिले। 14,071 लोग ठीक हुए और 87 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 9:16:50

देश में बुधवार को मिले 17,425 कोरोना मरीज; महाराष्ट्र में 4 महीने बाद रिकॉर्ड संक्रमित बढ़े

देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को देश में 17,425 कोरोना मरीज मिले। 14,071 लोग ठीक हुए और 87 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.08 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.57 लाख मरीजों की मौत हो गई। 1.70 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस तरह से बुधवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में 3 हजार 260 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, महाराष्ट्र में 4 महीने बाद रिकॉर्ड संक्रमित मिले। यहां, बुधवार को 9 हजार 855 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6 हजार 559 लोग रिकवर हुए और 42 मरीजों की मौत हो गई। आपको बता दे, 18 अक्टूबर के बाद ये पहली बार था जब एक दिन में 9 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की पहचान हुई हो।

डेथ रेट में पंजाब सबसे ज्यादा

आपको बता दे, देश में 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां, पॉजिटिविटी रेट यानी मरीजों के मिलने की रफ्तार 5% से ज्यादा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 13.2% पॉजिटिविटी रेट है। इसके अलावा गोवा में 11.1%, नगालैंड में 9.3% और केरल में 9.2% की रफ्तार से संक्रमितों की पहचान हो रही है। डेथ रेट में पंजाब सबसे आगे है। यहां हर 100 कोरोना मरीजों में लगभग तीन लोग जान गंवा रहे हैं। डेथ रेट यहां देश में सबसे ज्यादा 3.2% है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 2.4% की रफ्तार से लोग जान गंवा रहे हैं। सिक्किम में 2.2% और पश्चिम बंगाल में 1.8% डेथ रेट रिकॉर्ड की गई है।

केरल में बुधवार को 2 हजार 765 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4 हजार 31 लोग रिकवर हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 10,67,45 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10,16,515 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 242 मरीजों की मौत हो गई। 45 हजार 992 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बुधवार को 240 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 196 लोग रिकवर हुए और तीन की मौत हुई। अब तक 6,39,921 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 6,27,423 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 914 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 हजार 584 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 475 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 358 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 71 हजार 245 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 64 हजार 195 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 412 मरीजों की जान चली गई। 2 हजार 638 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 215 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 85 लोग रिकवर हुए। अब तक यहां 3 लाख 20 हजार 772 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 515 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। 2 हजार 787 मरीजों की मौत हो गई। 1 हजार 470 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 417 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 293 लोग रिकवर हुए। अब तक 2,,62,850 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2,55,888 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 865 मरीजों की मौत हो गई। 3 हजार 97 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

1.54 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ 54 लाख 61,000 से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 67.75 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज लगाया गया है, जबकि 28.25 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। इसी तरह 57.62 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला डोज लगाया गया है, जबकि 3,277 लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। गंभीर बीमारी वाले 45 से 60 साल के 1.04 लाख और 60 साल से अधिक उम्र के 8.44 लाख लोगों को वैक्सीन अब तक लगाई जा चुकी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के RR हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। उनके साथ उनकी बेटी भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टर्स और नर्स को धन्यवाद भी कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब