न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 37 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन; पिछले 24 घंटे में मिले 13 हजार मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में 30 जनवरी की शाम 7 बजे तक 37 लाख 6 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 9:04:16

देश में 37 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन; पिछले 24 घंटे में मिले 13 हजार मरीज

देशभर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में 30 जनवरी की शाम 7 बजे तक 37 लाख 6 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है वहीं, इस बीच महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। तीन दिनों के अंदर यहां पॉजिटिविटी रेट में 1% का इजाफा हुआ है। 27 जनवरी को महाराष्ट्र में 12.5% की रफ्तार से कोरोना मरीज मिल रहे थे, यह अब बढ़कर 13.9% हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां 2,630 नए मरीज मिले। 1,535 लोग ठीक हुए, जबकि 42 की मौत हो गई। इस तरह से शनिवार को राज्य में 1052 एक्टिव केस बढ़े हैं।

पूरे देश की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 13 हजार 64 लोग संक्रमित पाए गए। 14 हजार 61 लोग रिकवर हुए और 128 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 7 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 4 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 लाख 54 हजार 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब 1 लाख 66 हजार 176 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शनिवार को 183 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 290 मरीज ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 6.34 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 6.22 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 849 लोगों ने जान गंवाई है। अभी 1,436 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश की बात करे तो यहां शनिवार को 219 कोरोना मरीज मिले। 283 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 2.54 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.48 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 807 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। अभी 2,760 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में शनिवार को 323 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 441 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.61 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 2.53 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना से राज्य में 4,387 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3,369 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शनिवार को 104 कोरोना मरीज मिले। 238 ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक 3.17 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 3.12 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,766 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 2,260 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में शनिवार को 2 हजार 630 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 1 हजार 535 मरीज ठीक हुए और 42 की मौत हो गई। अब तक 20.23 लाख केस आ चुके हैं। इनमें 19.27 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 51 हजार 42 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 44 हजार 199 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 4 कोरोना मरीजों की मात हुई है जबकि 247 नए कोरोना संक्रमित मिले। प्रदेश में इस महामारी में अपनी जान गंवानों वालों की संख्या बढ़कर 8,650 हो गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 5,682 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,11,743 नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अबतक प्रदेश में कुल 2,77,69,217 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,85,747 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिसकी वजह से राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.61% तक पहुंच गई है।

1 फरवरी से इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल

देश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच अब अधिकतर राज्यों ने स्कूल खोले जाने का एलान कर दिया है। कई राज्यों ने कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल पहले ही खोल दिए थे। वहीं, अब कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए भी फरवरी महीने से स्कूल खोले जाने की तैयारी है। महाराष्ट्र के ठाणे और पुणे जिलों ने क्रमशः 27 जनवरी और 1 फरवरी से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि राज्य सरकार की सशर्त मंजूरी के बाद सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 1 फरवरी से कक्षा 1 और 2 और पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के लिए फिर से खोलने के लिए तैयार हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी से कक्षा 1 से 5 को फिर से खोलने की अनुमति दी है। स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के लिए पूरे दिन काम करेंगे।

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, राज्य के 1 फरवरी से कक्षा 6 से 8 के लिए फिर से खुलेंगे। कक्षा 6 से 8 के लिए, स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगा।

गुजरात में ग्रेड 9 और 11 की ऑफलाइन कक्षा 1 फरवरी से फिर से शुरू होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर