न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / हिंदुओं ने नवरात्र और राम नवमी घर में मनाई, अब मुस्लिम भी रमजान घर में मनाएंः CM योगी

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग के बीच आज एक एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर मदद की अपील की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 1:02:19

कोरोना संकट / हिंदुओं ने नवरात्र और राम नवमी घर में मनाई, अब मुस्लिम भी रमजान घर में मनाएंः CM योगी

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग के बीच आज एक एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से इस लड़ाई में बढ़-चढ़कर मदद की अपील की। इस दौरान उन्होंने कोरोना के खिलाफ तैयारी, जमातियों के रवैये और प्रशासन की सख्ती को लेकर सरकार के प्रयासों को सामने रखा। इस दौरान सीएम ने इस संकट में लोगों से घरों में त्योहार मनाने की गुजारिश की। सीएम ने कहा कि आज कोरोना जैसी महामारी से खुद को और लोगों को बचाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए मंदिर-मस्जिद में जाने की बजाय पूजा और नमाज घर से पढ़ी जा सकती है। योगी ने कहा कि उन्होंने सारे धर्माचार्यों से बात की है। इन सभी लोगों ने कहा था कि कोरोना की इस महामारी से बचना भी है और लोगों को बचाना भी है। पूजा हो या नमाज घर पर ही हो सकती है। कोई भी उपासना घर में हो सकती है। जान है तो जहान है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मंदिर के बजाय लोगों ने घर से पूजा-पाठ और तमाम धार्मिक अनुष्ठान के काम किए थे। ऐसे में ही हमने रमजान को लेकर भी कहा कि आप लोग अपने-अपने घरों से रोज-नमाज करें। इस दौरान कोई सार्वजनिक कार्य नहीं किए जाने चाहिए, क्योंकि हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ जिस लड़ाई को लड़ रहा है। इसमें सभी तबकों का ध्यान रखने के साथ ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा गरीबों के लिए हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में मंत्री समूह का गठन करने के साथ ही अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। निर्माण कार्य में लगे कामगारों के लिए, प्रतिदिन कमाने वालों के लिए भरण पोषण के लिए भत्ते की व्यवस्था की गई है। हमने मनरेगा के मजदूरों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से लौट रहे श्रमिक सरकार के लिए बड़ी चुनौती हैं। कोरोना की लड़ाई में भी यूपी के सामने ही सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि यह सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में सरकार को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से श्रमिक राज्य में आ रहे हैं। सरकार को पहले ही अंदाजा था इसलिए लगभग 10 लाख श्रमिकों के क्वारंटाइन करने की व्यवस्था की गई है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दूसरे राज्य हमारी मदद करें या न करें, हम अपने प्रवासी मजदूरों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। नासिक से ट्रेन पहुंच रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा से श्रमिक आ चुके हैं। गुजारत से भी कई आए हैं। इस सभी के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाए हैं।

सीएम ने कहा कि राज्य में आने वाले हर मजदूरों की जांच हो रही है। कोई लक्षण नहीं होगा उन्हें खाद्यान देकर होम क्वारंटाइन किया जाएगा। लक्षण वालों को संस्था क्वारंटाइन में और पॉजिटिव वालों को तत्काल आइसोलेट किया जाएगा।

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के गुरुवार देर शाम तक मेरठ, आगरा और झांसी में नए पॉजिटिव मिले। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2340 तक पहुंच गई। जबकि अभी तक 655 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, वाराणसी में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को चेतावनी दी गई। इस बीच आगरा में एक साथ 22 मामले सामने आए है। आगरा में 17 नए मरीजों की रिपोर्ट किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से आई, जबकि रात को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां मरीजों की की संख्या बढ़कर 507 हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका