न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / इन 7 जिलों में कोरोना का कहर जारी, कुल 1621 मरीजों में से 988 मामले यही से

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 (Coronavirus in Uttar Pradesh) महामारी के संक्रमित लोगों की गिनती लगातार बढ़ते जा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 12:28:34

उत्तर प्रदेश / इन 7 जिलों में कोरोना का कहर जारी, कुल 1621 मरीजों में से 988 मामले यही से

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 (Coronavirus in Uttar Pradesh) महामारी के संक्रमित लोगों की गिनती लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक 140 मामले प्रदेश के विभिन्न जिलों में से सामने आए। लखनऊ में शुक्रवार को बिरहाना में केबल ऑपरेटर की पत्नी समेत 19 लोगों में संक्रमित मिले। इनमें 6 जमाती और एक कौशाम्बी का रहने वाला बताया गया। उर्दू फारसी विवि में क्वारैंटाइन 6 जमातियों की दोबारा जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। हालांकि इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब तक राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 197 तक पहुंच गई। इनमें 76 तब्लीगी जमात के लोग शामिल हैं।

कानपुर में शुक्रवार को 37 संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमित लोगों की गिनती 125 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 23 संक्रमित आगरा में मिले हैं, इसके बाद वहां मरीजों की संख्या 358 हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश में अभी तक कुल 1621 मरीजों में से 988 मामले सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद से ही हैं। बीते चार दिनों में भी इन्हीं जिलों में सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। कुल मामलों में से 1370 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे 57 जिलों तक पहुंच गया है, जबकि इस महीने की शुरुआत में यह मात्र 16 जिलों तक ही सीमित था। यही नहीं मरीजों की संख्या भी 113 थी। इस समय मरीजों की संख्या 14 गुना से अधिक हो चुकी है। सीएम योगी ने 30 जून तक प्रदेश में सामूहिक कार्यक्रम नहीं होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कुछ जिलों में गैरजरूरी सामानों की दुकानें भी खोल दी गई हैं।

कोरोना से प्रदेश में अभी तक 25 की मौत हो चुकी है। जिसमें बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 5, मेरठ में 4, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 7 मौतें हुईं हैं।

कहां कितने मामले

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 123, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 112, 2, मुरादाबाद में 104, बरेली में फिरोजाबाद में 75 मामले शामिल आए हैं। इन जिलों ने शासन के अधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। इसके अलावा गाजियाबाद में 52, लखीमपुर खीरी में 4, , पीलीभीत में वाराणसी में 26, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 86, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 27, बस्ती में 23, हापुड़ में 18, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, , शाहजहांपुर में 1, बांदा में 3, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 8 व बदायूँ में 13, रामपुर में 16, मुजफ्फरनगर में 12, अमरोहा में 23, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 8, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 2 व अलीगढ़ में 8, श्रावस्ती में 3, बहराइच में 8, बलरामपुर में 1 व अयोध्या में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ